{"_id":"69ac47dd9930d64ddd0a59c4","slug":"demanded-7-thousand-rupees-for-drinking-alcohol-and-when-refused-made-a-fatal-attack-bastar-news-c-1-1-noi1494-4025059-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर में शराब के लिए मांगे 7 हजार: पैसे देने से मना करने पर युवक पर हमला, दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर में शराब के लिए मांगे 7 हजार: पैसे देने से मना करने पर युवक पर हमला, दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार
जगदलपुर के बोधघाट क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद हो गया। पैसे देने से मना करने पर तीन युवकों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जगदलपुर के बोधघाट इलाके में तीन आरोपियों ने शराब पीने के लिए 7 हजार रुपये की मांग कर दी। पीड़ित ने जब पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने एकजुट होकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
Trending Videos
बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि 7 मार्च को दो अलग मामलों में प्रार्थियों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। पहली शिकायत में बताया गया कि आरोपी आनंद नाग, रितेश विश्वकर्मा और अब्बू उर्फ छबीलाल ने प्रार्थी से शराब पीने के लिए 7 हजार रुपये मांगे। जब प्रार्थी ने पैसे देने से मना किया तो तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी तरह एक अन्य मामले में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी विक्रम नाग ने नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आनंद नाग, रितेश विश्वकर्मा और अब्बू उर्फ छबीलाल निवासी मेटगुड़ा जवाहर नगर वार्ड तथा विक्रम नाग निवासी दंतेश्वरी वार्ड को पकड़कर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार चाकू भी जब्त कर लिया।