{"_id":"69acf4345a74811acb0dcd24","slug":"two-youths-murdered-for-applying-colours-4-accused-arrested-bastar-news-c-1-1-noi1494-4026043-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम कलचा में बीती रात रंग गुलाल लगाने पर हुए विवाद में चार युवकों ने 2 युवकों की चाकू से वार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने कुछ घंटे के अंदर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending Videos
मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि बीती रात कलचा में दो युवकों के घर में गांव के ही चार युवक गुलाल लगाने पहुंचे। गुलाल लगाने पर विवाद बढ़ गया। चारों युवकों ने अपने पास रखे चाकू से दोनों युवक उमेश बघेल 23 वर्ष निवासी निवासी साडगुड आमगुड़ा पारा थाना बोघघाट जिला बस्तर व रोहित बघेल परशुराम 17 वर्ष निवासी सरगुन आमागुड़ा थाना बोधघाट के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी परिजनों ने नगरनार पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही टीम तैयार कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रात में ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।