फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested accused of fraud in Dhamtari

CG: धमतरी में तंत्र-मंत्र से पैसों की बारिश का लालच देकर की धोखाधड़ी, ठगे लाखों रुपये; आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Jan 2025 07:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: श्याम जी. Updated Tue, 21 Jan 2025 07:28 PM IST
सार

धमतरी जिले में तंत्र-मंत्र कर पैसों की बारिश का लालच देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को कुरूद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, पकड़े गए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
Police arrested accused of fraud in Dhamtari
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तंत्र-मंत्र कर पैसों की बारिश का लालच देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को कुरूद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, पकड़े गए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि लेखराम चंद्राकर निवासी कुरूद से मोहन बाबा, धरम पाल और रेखा राजपूत निवासी मथुरा यूपी द्वारा अक्तूबर 2021 से विभिन्न मोबाइल नंबर से कॉल कर अपने झांसे में लेकर तंत्र-मंत्र की बात कहते हुए पैसों की बारिश करने का लालच दिया था। इसके चलते उनके द्वारा कल 52 लाख 49 हजार 425 रुपये गूगल-पे व अन्य के माध्यम से दिए गए।

विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर कुरूद थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इस दौरान तकनीकी साक्ष्य व अन्य सबूत के आधार पर आरोपी सुनील उर्फ सोनू उर्फ अक्षय शर्मा निवासी फरीदाबाद बल्लभगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिस पर आरोपी द्वारा उक्त व्यक्ति धोखाधड़ी का जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि 18 अक्तूबर 2021 से 23 सितंबर 2024 तक अपने परिवारवालों सहित पड़ोसी के नंबर से लेखराम चंद्राकर को उनके द्वारा कॉल करके 52 लाख 49 हजार 425 रुपये का धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन


इसके बारे में दादा मोहन शनों, मौसा धरमपाल, पड़ोसी रेखा राजपूत कुछ नहीं जानते हैं। आरोपी ने बताया कि उक्त सभी रुपये को ऑनलाइन गेम और निजी कार्य में खर्चा हो जाना कहा। बरहाल कुरूद पुलिस ने आरोपी से दो नाग मोबाइल को जप्त करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed