फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested husband and wife accused of murdering woman in Bemetara

CG: पेड़ काटकर ले जा रही महिला को पति-पत्नी ने टंगिया से काटा, किए कई टुकड़े; बचाने आए परिजनों पर भी किया वार

Mon, 20 May 2024 08:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 20 May 2024 08:59 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में पति-पत्नी ने मिलकर एक महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Police arrested husband and wife accused of murdering woman in Bemetara
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरबीजा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत रविवार को बाबा सिंघौरी गांव में एक महिला दुखनी बाई हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सोमवार मामले का खुलासा करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह भूमि व एक पेड़ था। पेड़ काटकर ले जा रही महिला दुखनी बाई को पति-पत्नी ने मिलकर काट डाला। इन आरोपियों ने महिला के शव के टंगिया से कई टुकड़े कर दिए थे। 
विज्ञापन


सिटी कोतवाली बेमेतरा थाना प्रभारी चन्द्रदेव वर्मा ने बताया कि आरोपी चेतन बघेल (38) पुत्र मानदास बघेल और उसकी पत्नी चम्पी बाई (36) ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पति-पत्नी ने पूछताछ में बताया कि रविवार को अपने खेत के पास गए तो मेड़ का बबूल पेड़ कटा पड़ा था। दुखनी बाई साहू व उसके दोनों लड़के पेड़ की डाली को काट रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान लकड़ी ले जाने के नाम पर दुखनी बाई को जान से मारने की नीयत से अपने हाथ में रखे टंगिया से गले में वार किया। धक्का देकर दुखनी बाई को गिरा दिया। 
विज्ञापन


आरोपी की पत्नी चम्पी बाई ने अपने हाथ में रखे टंगिया से दुखनी बाई के दोनों लड़के को जान से मारने के लिए दौड़ायी तो दोनों वहां से भाग गए। फिर आरोपी ने अपने हाथ में रखे टंगिया से दुखनी बाई के दोनों पैर में तीन-तीन बार जोरदार वार किया, जिससे दुखनी बाई के दोनों पैर लगभग कट गये। इससे दुखनी बाई की मौत हो गई। कुछ देर बाद दुखनी बाई का पति रोहित साहू अपने बच्चों के साथ उसी खेत पर आया, जिसे भी आरोपी ने अपने हाथ में रखे टंगिया से जान से मारने की नीयत से मारा, जिससे रोहित घायल हो गया। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed