{"_id":"67f93268bf49a358eb038383","slug":"police-arrested-the-accused-of-murdering-an-elderly-person-in-bemetara-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जमीन विवाद के चलते बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, छह दिन बाद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जमीन विवाद के चलते बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, छह दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
Fri, 11 Apr 2025 08:47 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 11 Apr 2025 08:47 PM IST
सार
बेमेतरा जिले में पुलिस ने हत्या के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कुल्हाड़ी मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साजा थाना क्षेत्र के ग्राम घोटवानी में शुक्रवार को पुलिस ने हत्या के एक मामले में छह दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। जमीनी विवाद के चलते छह अप्रैल को बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
डीएसपी कौशिल्या साहू ने बताया कि आरोपी जीवन वर्मा ने छह अप्रैल की सुबह मृतक अशोक निर्मलकर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ साजा थाना में 103 (1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस के लगातार प्रयास से आरोपी जीवन वर्मा को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर पता चला कि उसका और मृतक अशोक निर्मलकर का घर एक दूसरे से लगा हुआ है।
विज्ञापन
चार-पांच वर्ष पहले इसके व मृतक अशोक निर्मलकर के बीच जमीन व मकान को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी इसी बात को लेकर रंजिश रखता था। वारदात के दिन छह अप्रैल की सुबह करीब छह बजे दोनों के बीच में विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी जीवन वर्मा ने अपने पास रखे कुल्हाड़ी से अशोक निर्मलकर के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
इस मामले में आरोपी जीवन वर्मा पिता डेरहा वर्मा (49) निवासी घोटवानी थाना साजा जिला बेमेतरा के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को बेमेतरा एसएसपी ने नगद राशि इनाम दिए जाने की घोषणा की है।