{"_id":"66dc2c7d5a3559449a00ca7f","slug":"police-arrested-two-accused-in-kanker-for-stealing-cigarettes-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: 12 लाख की सिगरेट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, साले को खरीदकर दी स्कूटी और होटल का सामना; वो भी पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: 12 लाख की सिगरेट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, साले को खरीदकर दी स्कूटी और होटल का सामना; वो भी पकड़ा गया
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर में पुलिस ने सिगरेट चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी फरार है। चोरों ने चोरी की सिगरेट को ओडिशा में बेचकर होटल का समान और नई स्कूटी चोरों ने खरीदी थी।
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर कोतवाली पुलिस ने 12 लाख 67 हजार के सिगरेट चोरी का शनिवार को खुलासा किया है। कांकेर में स्थित श्री राम एजेंसी में 19 अगस्त की रात को टिन का छत तोड़कर दुकान में रखे 12 लाख के सिगरेट की चोरी हुई थी। चोरी की सिगरेट को ओडिशा राज्य में बेचकर होटल का समान और नई स्कूटी चोरों ने खरीदी थी। तीन आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और एक की तालाश जारी है।
Trending Videos
कांकेर कोतवाली टीआई मनीष नागर ने बताया कि कांकेर नगर के माहुरबन्द पारा में स्थित श्री राम एजेंसी के संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान से चार कार्टून सिगरेट की चोरी हुई है, जिसकी कीमत 12 लाख के करीब थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर सीसीटीवी खंगाले। इसके बाद एक संदेही की पहचान हुई। संदेही पहले भी अन्य आरोपों में जेल में रह चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महासमुंद जिले के पिथौरा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और चोरी किए सिगरेट को ओडिशा के पंकज साहू नामक व्यक्ति को तीन लाख 80 हजार में बेचने की बात कबूल की है। सिगरेट बेचकर जो रुपये मिले, उससे आरोपी ने अपने साले संतराम निराला के लिए एक स्कूटी, होटल का सामान (कुर्सी, टेबल, कॉउंटर, बर्तन, चूल्हा, पंखा, लाइट और अन्य) खरीदा। समान भी अपने साले के यहां छुपा के रखाथा। बरहाल कांकेर पुलिस ने चोरी के आरोपी यादराम पटेल, संतराम निराला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, ओडिशा में सिगरेट खरीदने वाला पंकज साहू फरार है।