फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested two accused who attacked a youth with a knife in Bemetara

CG: बेमेतरा में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर; दो आरोपी गिरफ्तार और अन्य फरार

Mon, 03 Feb 2025 08:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 03 Feb 2025 08:55 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में एक युवक के ऊपर चाकू से कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। युवक की हालत गंभीर है। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police arrested two accused who attacked a youth with a knife in Bemetara
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साजा थाना क्षेत्र के एक युवक के ऊपर चाकू से कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। युवक की हालत गंभीर है। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपी फरार है। 

विज्ञापन


साजा थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा ने बताया कि पीड़ित पवन साहू (21) पुत्र खेलू साहू निवासी साजा ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी शुभम वर्मा, मोनू साहू समेत अन्य दो लोगों ने उसके साथी अरुण यादव के ऊपर चाकू से हमला किया है। घायल अरुण को शासकीय अस्पताल साजा में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण बेमेतरा के अस्पताल में रेफर किया। 
विज्ञापन


वहीं, बेमेतरा में स्थिति में कोई सुधार नहीं हुई। आनन-फानन में अरुण को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में रेफर कर भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी शुभम वर्मा पुत्र (19) निवासी साजा व ओमप्रकाश साहू ऊर्फ मोनू साहू पुत्र रामप्रसाद साहू (23) निवासी ग्राम भरतपुर थाना साजा को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य आरोपी की पता तलाश जारी हैं। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 109, 296, 351 (3), 115 (2), 3(5)बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed