फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested two sons in the case of father murder in Bemetara

Chhattisgarh: जेल से छूटकर पिता बेचने लगा खेत, करने लगा अय्याशी; बेटों ने गला दबाकर कर दी हत्या; गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2024 10:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 23 Jun 2024 10:02 PM IST
सार

बेमेतरा में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने दो बेटों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बेटों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। उनका कहना है कि उसके पिता रुपये की बर्बादी कर थे, खेत बेचकर अय्याशी कर रहे थे। इसीलिए हत्या कर दी।

विज्ञापन
Police arrested two sons in the case of father murder in Bemetara
बेरला थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेरला थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक आरोपी नाबालिग है। रुपये को लेकर हुए विवाद में बेटों ने ही मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी थी। चरित्र शंका व रुपये की बबार्दी हत्या का कारण बना है। इस मामले को लेकर रविवार को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया है। 

विज्ञापन


एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि 20 जून को बेरला थाना क्षेत्र के सिवार गांव के कछार के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बोरी में भरा हुआ मिला था। मृतक की पहचान ग्राम सांकरा निवासी मोतीलाल साहू के रूप में हुई। इसके संबंध में जानकारी मिली कि ये 17 जून की रात से घर से गायब था। संदेही व मृतक के बेटे इंद्रेश साहू, नाबालिग से रविवार को ग्राम सांकरा में आम पंचायत में कैंप लगाकर घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


दोनों ने वारदात करना स्वीकार किया व बताया कि पिता मोतीलाल साहू एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में जेल गया हुआ था। जेल से छूटकर आने के बाद शराब पीने का आदी हो गया था। खेत को बेचकर अय्याशी करता था। इसी बात को लेकर 17 जून की रात को 10 बजे मृतक मोतीलाल साहू व इंद्रेश के बीच विवाद हो गया। उसी समय पास में रखे टंगिया को उठाकर इंद्रेश साहू अपने पिता मोतीलाल साहू को ऊपर हमला कर दिया व हाथ से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद शव को प्लास्टिक की बोरी में बांधकर लाश को शिवनाथ नदी में सिवार घाट मे फेंकने के लिए दूसरे दिन काले रंग की एक्टिवा क्रमांक सीजी 04-पीडी-3556 से सुबह 05:45 बजे घर से निकले। सिवार घाट के पास कुछ लोग पहले से थे, तब शिवनाथ नदी से पहले मंदिर के पीछे सिवार पाल कछार के पास सुनसान जगह पर लाश को फेंक दिया। 


गांव में बता दिया कि मोतीलाल साहू 17 जून की रात से कहीं चला गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी इंद्रेश साहू व नाबालिग के खिलाफ धारा 302,201,120 बी मामला दर्ज किया है। रविवार को आरोपी इंद्रेश साहू को रिमांड पर जेल व नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। गंभीर मामले के निराकरण के लिए टीम के सदस्यों को आईजी दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग व एसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू द्वारा अलग-अलग नाम की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed