पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police reaches Raipur in Nagpur blast case, search for SBL Energy CEO and director intensified

CG News: नागपुर ब्लास्ट केस में रायपुर पहुंची पुलिस, एसबीएल एनर्जी के सीईओ और निदेशक की तलाश तेज

Tue, 30 Jun 2026 01:10 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 30 Jun 2026 01:10 PM IST
सार

पुलिस के निशाने पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आलोक संपत सिंह चौधरी और उनके भाई संजय संपत सिंह चौधरी हैं। दोनों के खिलाफ नागपुर के कलमेश्वर थाने में फैक्ट्री विस्फोट मामले में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज है।

विज्ञापन
Police reaches Raipur in Nagpur blast case, search for SBL Energy CEO and director intensified
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागपुर स्थित विस्फोटक निर्माण इकाई में हुए भीषण विस्फोट मामले में फरार चल रहे एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के अधिकारियों की तलाश तेज हो गई है। इसी सिलसिले में नागपुर पुलिस की विशेष टीम सोमवार को रायपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि, दोनों आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से गायब मिले।
विज्ञापन


पुलिस के निशाने पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आलोक संपत सिंह चौधरी और उनके भाई संजय संपत सिंह चौधरी हैं। दोनों के खिलाफ नागपुर के कलमेश्वर थाने में फैक्ट्री विस्फोट मामले में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज है। जांच एजेंसियों के अनुसार, दोनों की गिरफ्तारी के लिए पहले ही स्थायी वारंट और लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नागपुर पुलिस ने रायपुर में देवेंद्र नगर स्थित उनके निवास और फाफाडीह क्षेत्र में स्थित कंपनी के कॉर्पोरेट कार्यालय में दबिश दी, लेकिन दोनों आरोपी नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 1 मार्च 2026 को नागपुर के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी के डेटोनेटर निर्माण संयंत्र में हुए भीषण विस्फोट में 23 कर्मचारियों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, साक्ष्य छिपाने सहित अन्य गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया था।

इसी बीच कंपनी एक अन्य अंतरराष्ट्रीय मामले को लेकर भी चर्चा में है। हाल ही में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने सूडान में हथियारों से जुड़े कथित लेन-देन के आरोपों के आधार पर एसबीएल एनर्जी लिमिटेड और उसके सीईओ पर प्रतिबंध लगाए हैं। आरोप है कि कंपनी के माध्यम से विस्फोटक सामग्री की अवैध आपूर्ति की गई थी। हालांकि, इन आरोपों की जांच संबंधित एजेंसियों के स्तर पर जारी है।


रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि नागपुर पुलिस की टीम न्यायालय से जारी स्थायी वारंट की तामील के लिए शहर आई थी। फिलहाल दोनों आरोपियों की तलाश जारी है और उनके संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed