Raipur News: इंद्रेश कुमार बोले- मतांतरण कराने वालों के लिये देश में जगह नहीं, मतांतरित वापस लौटे सनातन में
Raipur News: आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने छत्तीसढ़ की राजधानी रायपुर में आपातकाल विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Raipur News: आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने छत्तीसढ़ की राजधानी रायपुर में आपातकाल विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस देश में जबरन मतांतरण कराने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे में जो लोग मतांतरित हो चुके हैं, उन्हें वापस अपने मूल धर्म सनातन में वापस लौटना चाहिये। चर्चा में कहा कि भारत देश सभी धर्मों के सम्मान की भूमि है, फिर भी मतांतरण की मानसिकता को हम स्वीकार नहीं कर सकते। हमारा देश सभी आस्थाओं के सम्मान की संस्कृति वाला देश है। इस परंपरा को मजबूत बनाये रखना होगा।
उन्होंने लद्दाख में आयोजित सिंधु उत्सव पर कहा कि सिंधु आरती, सिंधु भजन और सिंधु के 108 नामों की माला भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
'मेरे बयान को गलत तरीके से किया गया पेश'
उन्होंने महात्मा गांधी से जुड़े एक बयान पर विवाद को लेकर कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश नहीं करना चाहिये। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अतीत में भी कई मुद्दों को आधार बनाकर राजनीत करने का प्रयास किया है, लेकिन हर बार उन्हें मुंह की खानी पड़ी है।
'फैसले का इंतजार करें'
उन्होंने राम मंदिर के कथित चोरी मामले पर कहा कि हर फैसले का इंतजार धैर्य के साथ करना चाहिये। प्रतीक्षा में आनंद होता है। हर फैसला न्यायपूर्ण होगा और हमें सभी व्यवस्थाओं पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि चाहे डियररेस्ट हो या नियररेस्ट , न्याय जरूर होगा। गोरखपुर मठ को राम मंदिर से दूर रखे जाने संबंधी चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि राम मंदिर का विषय सर्वोपरि है। गोरखपुर मठ राम से पहले भी जुड़ा था, आज भी जुड़ा है और भविष्य में भी जुड़ा रहेगा।