सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Polling parties left for Chhattisgarh municipal elections

नगरीय निकाय चुनाव: सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टी हुईं रवाना, कल सुबह आठ से होगी वोटिंग

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Mon, 10 Feb 2025 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को निकाय चुनाव होने हैं। कल सुबह आठ से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। ऐसे में सोमवार को सभी मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टी रवाना होनी शुरू हो गई हैं।

Polling parties left for Chhattisgarh municipal elections
पोलिंग पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बेमेतरा जिले में 11 फरवरी को निकाय चुनाव होने हैं। इस जिले में एक नगर पालिका व नौ नगर पंचायत है, जहां कल सुबह आठ से शाम पांच बजे तक वोटिंग होनी है। सोमवार को सभी मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टी रवाना होनी शुरू हो गई हैं। जिले के 10 नगरीय निकायों में कुल 75 हजार 106 मतदाता पंजीकृत हुए हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। 
Trending Videos


मतदाता संख्या के आधार पर नगर पालिका परिषद बेमेतरा सबसे बड़ी निकाय है, जहां कुल 27 हजार 9 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 13 हजार 209 पुरुष व 13 हजार 800 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत दाढ़ी में कुल जनसंख्या 4980, कुल मतदाता 4155 (पुरुष 2,069, महिला 2,086), नगर पंचायत नवागढ़ में कुल जनसंख्या 10541, कुल मतदाता 9606 (पुरुष 4705, महिला 4901), नगर पंचायत साजा कुल जनसंख्या 5257, कुल मतदाता 4858 (पुरुष 2362, महिला 2496), नगर पंचायत देवकर में कुल जनसंख्या 6358, कुल मतदाता 5511 (पुरुष 2685, महिला 2826) हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर पंचायत परपोड़ी में कुल जनसंख्या 3741, कुल मतदाता 3333 (पुरुष 1615, महिला 1718), नगर पंचायत थानखम्हरिया में कुल जनसंख्या 8373, कुल मतदाता 7907 (पुरुष 3813, महिला 4094), नगर पंचायत बेरला में कुल जनसंख्या 5165, कुल मतदाता 5122 (पुरुष 2454, महिला 2668), नगर पंचायत कुसमी में कुल जनसंख्या 4835, कुल मतदाता 3991 (पुरुष 1892, महिला 2099), नगर पंचायत भिंभौरी में कुल जनसंख्या 4592, कुल मतदाता 3614 (पुरुष 1773, महिला 1841)है।

नगर पंचायत दाढ़ी, भिंभौरी व कुसमी में पहली बार निकाय चुनाव हो रहे हैं, क्योंकि ये इसी साल नगर पंचायत बने हैं। पूर्व में ये ग्राम पंचायत हुआ करते थे। जिले के सभी निकाय की जनसंख्या 82 हजार 378 है, जिसमें 75 हजार 106 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 36 हजार 577 पुरुष व 38 हजार 529 महिला मतदाता शामिल हैं। बेमेतरा जिले के सभी निकाय में कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। इन दोनों पार्टी ने संबंधित निकाय में अध्यक्ष व पार्षद के लिए अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

कबीरधाम में सामग्री वितरण कर मतदान दलों को रवाना किया गया
कवर्धा नगर पालिका के 52 मतदान केंद्रों के लिए पीजी कॉलेज कवर्धा में सामग्री वितरण कर मतदान दलों को रवाना किया गया है। मतदान का समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। जिले के सात नगरीय निकाय नगर पालिका कवर्धा, पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई, बोड़ला, पिपरिया, सहसपुर लोहारा और इंदौरी के 120 वार्डो के लिए 145 मतदान केंद्र बनाया गया है। 

200 कंट्रोल यूनिट और 376 बैलेट यूनिट तैयार
मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए सामग्री प्राप्त कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। सभी नगरीय निकाय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी राजनीतिक दल के अभ्यर्थी एवं प्रतिनिधि की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को खोला गया। इसके बाद मतदान दल को सामग्री का वितरण प्रारंभ किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी गीता रायस्त ने बताया कि जिले में दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायत हैं। इन सातों नगरीय निकाय में 145 मतदान केंद्र हैं। सभी मतदान केंद्रों के लिए रिजर्व सहित 200 कंट्रोल यूनिट और 376 बैलेट यूनिट तैयार किया गया है। 



कवर्धा के लिए 68 कंट्रोल यूनिट और 116 बैलेट यूनिट, पंडरिया के लिए 27 कंट्रोल यूनिट और 49 बैलेट यूनिट, पिपरिया के लिए 21 कंट्रोल यूनिट और 42 बैलेट यूनिट, बोड़ला के लिए 21 कंट्रोल यूनिट और 42 बैलेट यूनिट, पांडातराई के लिए 21 कंट्रोल यूनिट और 42 बैलेट यूनिट, इंदौरी के लिए 21 कंट्रोल यूनिट और 42 बैलेट यूनिट, सहसपुर लोहारा के लिए 21 कंट्रोल यूनिट और 43 बैलेट यूनिट तैयार किया गया है। जिले के सभी 7 नगरीय निकाय में वार्डों की संख्या 120 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 78 हजार 817 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 38 हजार 578, महिला मतदाताओं की संख्या 40 हजार 239 है। इन सभी निकायों में 145 मतदान केंद्र हैं। 

जिले के निकाय संबंधित जानकारी 
नगर पालिका कवर्धा- यहां वार्ड की संख्या 27 है, जिसमें मतदाता की संख्या 39 हजार 276 हैं। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाता 19 हजार 271, महिला मतदाता 20 हजार 05 है। कुल 52 मतदान केंद्र हैं। 
नगर पालिका पंडरिया- यहां वार्ड की संख्या 18 है, जिसमें मतदाता की संख्या 14 हजार 715 हैं। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाता 7 हजार 150, महिला मतदाता 7 हजार 565 है। यहां 18 मतदान केंद्र हैं।
नगर पंचायत पांडातराई– यहां वार्ड की संख्या 15 है, जिसमें मतदाता 5 हजार 650 हैं। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाता 2 हजार 807, महिला मतदाता 2 हजार 843 हैं। कुल 15 मतदान केंद्र हैं। 
नगर पंचायत पिपरिया- वार्ड की संख्या 15 है, जिसमें मतदाता 3 हजार 875 हैं। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाता 1 हजार 920, महिला मतदाता की संख्या 1 हजार 955 हैं। 15 मतदान केंद्र हैं। 
नगर पंचायत इंदौरी- 15 वार्ड हैं, जिसमें मतदाता की संख्या 4 हजार 731 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाता की संख्या 2 हजार 306, महिला मतदाता की संख्या 2 हजार 425 है। 15 मतदान केंद्र हैं।
नगर पंचायत बोड़ला- 15 वार्ड है, जिसमें मतदाता की संख्या 4 हजार 691 है। पुरूष मतदाता 2 हजार 297, महिला मतदाता 2 हजार 394 है। कुल 15 मतदान केंद्र हैं। 
नगर पंचायत सहसपुर लोहारा- वार्ड की संख्या 15 है, जिसमें मतदाता की संख्या 5 हजार 879 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाता 2 हजार 827, महिला मतदाता 3 हजार 52 है। कुल 15 मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed