{"_id":"69f423ee1831995ced029097","slug":"a-businessman-was-robbed-at-gunpoint-four-miscreants-carried-out-the-incident-by-dropping-a-piece-of-wood-in-the-middle-of-the-road-police-are-investigating-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4230328-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: धरमजयगढ़ में व्यापारी से लूटपाट, कट्टा दिखा चार नकाबपोशों ने छीने ₹50 हजार और मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: धरमजयगढ़ में व्यापारी से लूटपाट, कट्टा दिखा चार नकाबपोशों ने छीने ₹50 हजार और मोबाइल
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 09:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
रायगढ़ जिले में बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने अवैध कट्टा दिखाकर एक व्यापारी से नगदी रकम की लूट ली। पीड़ित की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है, मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार, संतोष गुप्ता ने धरमजयगढ़ थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि 28 अप्रैल को वह अपने हेल्पर नंदकिशोर के साथ धान, चावल, महुआ, खरीदी करने के लिए ग्राम चाल्हा, रूवांफूल की ओर गया था। पीड़ित ने बताया कि चावल और महुआ खरीदी के बाद वह कापू की तरफ जा रहा था, इस दौरान शाम करीब 5/6 बजे के आसपास जब वह ग्राम रामपुर लम्ती नाला डेम के पास मेन रोड में पहुंचा ही था कि बीच रास्ते में एक मोटी लकड़ी पड़ी मिली। पीड़ित ने बताया कि वह अपने हेल्पर के साथ गाड़ी से उतरकर उस लकड़ी को हटा रहा था, इसी दौरान चार नकाबपोश मौके पर पहुंचे और कट्टा दिखाते हुए बैग में रखे नगदी रकम 50 हजार, मोबाइल फोन, गाड़ी की चाबी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार चारों बदमाश खम्हार गांव की तरफ गए। जिसके बाद अज्ञात आरोपियों की काफी तलाश की लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
