{"_id":"6a38f996f6b61d4b3a05867d","slug":"a-decomposed-body-of-a-young-man-was-found-hanging-in-the-forest-family-members-suspect-murder-and-the-police-have-launched-an-investigation-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4422336-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में सनसनी: पांच दिन से लापता युवक का जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका; परिजनों ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में सनसनी: पांच दिन से लापता युवक का जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका; परिजनों ने कही ये बात
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ के चक्रधर नगर क्षेत्र में पांच दिनों से लापता युवक का सड़ा गला शव जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
युवक जंगल में मिला शव
- फोटो : युवक जंगल में मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पांच दिनों से लापता युवक की जंगल में फांसी के फंदे पर लटकती सड़ी गली लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर क्षेत्र निवासी अभिषेक राजभर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी-गाजीपुर क्षेत्र का रहने वाला था। वह पिछले पांच दिनों से लापता था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ ही अपने स्तर पर भी उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम जामगांव के जंगल में अभिषेक का सड़ा गला शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अभिषेक का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इसे देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।