{"_id":"6a37ab24f4bf6f56c9080234","slug":"objectionable-photos-and-videos-of-a-minor-girl-with-whom-friendship-was-struck-up-on-instagram-were-circulated-online-police-apprehended-the-accused-following-a-complaint-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4418124-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग बालिका का आपत्तिजनक फोटो-वीडियो किया वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग बालिका का आपत्तिजनक फोटो-वीडियो किया वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ जिले में नाबालिग बालिका से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने वाले अपचारी बालक को साइबर टीम ने परिजनों की शिकायत के बाद पकड़ा है। नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
साइबर पुलिस थाना रायगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रायगढ़ जिले में नाबालिग बालिका से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने वाले अपचारी बालक को साइबर टीम ने परिजनों की शिकायत के बाद पकड़ा है। नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 19 मई को चक्रधर नगर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने साइबर थाना में शिकायत करते हुए बताया कि एक शख्स उसकी नाबालिग पुत्री का आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी साइबर उन्नति ठाकुर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 79 बीएनएस 67-बी आईटी एक्ट एवं 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया गया। जांच के दौरान संबंधित इंस्टाग्राम आईडी की पहचान कर उसके संचालक तक पहुंच बनाई गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इंस्टाग्राम अकाउंट संचालित करने वाले की पहचान एक विधि के साथ संघर्षरत बालक (17.4 माह) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर थाना की टीम ने अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने नाबालिग बालिका एवं अन्य दोस्तों से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना तथा बालिका के आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो विभिन्न चैट गु्रपों में साझा करना स्वीकार किया। जिसके बाद अपचारी बालक से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन जब्त किया गया। जिसके बाद अपचारी बालक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।