{"_id":"6a059bdd04989355f90561ec","slug":"a-delhi-car-mechanic-turned-out-to-be-a-thief-planning-to-sell-the-car-after-changing-the-number-plate-the-accused-carried-out-the-crime-using-a-duplicate-key-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4280364-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में फिल्म बेशर्म की तर्ज पर चोरी: दिल्ली का कार मैकेनिक निकला चोर, नंबर प्लेट बदलकर बेचने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में फिल्म बेशर्म की तर्ज पर चोरी: दिल्ली का कार मैकेनिक निकला चोर, नंबर प्लेट बदलकर बेचने की थी तैयारी
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ पुलिस ने दिल्ली के एक कार मैकेनिक को डुप्लीकेट चाबी बनाकर कार चोरी करने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नंबर प्लेट बदलकर चोरी की कार को दूसरे राज्य में बेचने की योजना बनाई थी।
कार चोर पकड़ा गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के एक कार मैकेनिक ने रायगढ़ जिले में डुप्लीकेट चाबी बनाकर कार चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी नंबर प्लेट बदलकर चोरी की कार को बेचने की फिराक में था। रायगढ़ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थी संदीप कुमार ने छह मई को खरसिया चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी वेन्यू कार क्रमांक सीजी 04 एमटी 7666 घर के सामने से चोरी हो गई थी। थाना खरसिया में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में वाहन को एक होटल तक जाते देखा गया।
होटल स्टाफ से पूछताछ में वाहन लाने वाले व्यक्ति की जानकारी मिली। होटल में जमा पहचान दस्तावेजों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस मोहम्मद आमिर तक पहुंची। उसका मोबाइल उपयोग दिल्ली क्षेत्र में पाया गया। आरोपी दूसरे राज्य में कार बेचने की तैयारी में था।
दिल्ली का मैकेनिक निकला आरोपी
जांच के दौरान प्रार्थी के जीजा ने बताया कि नवंबर 2025 में उनकी वेन्यू कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इसकी मरम्मत दिल्ली के एक मैकेनिक से कराई गई थी। इसी सूचना के आधार पर प्रधान आरक्षक शिव कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई। लगातार तीन दिन की पतासाजी के बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आमिर को हिरासत में लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने डुप्लीकेट चाबी बनाने की बात स्वीकार की। उसे वाहन के जीपीएस सिस्टम की जानकारी थी, जिससे उसने योजनाबद्ध तरीके से कार चोरी की। आरोपी ने कार का मूल नंबर बदलकर दिल्ली नंबर प्लेट लगाकर उपयोग किया। उसकी निशानदेही पर दिल्ली के एमसीडी पार्किंग क्षेत्र से चोरी गई वेन्यू कार बरामद हुई। करीब 6 लाख रुपये मूल्य की यह कार जब्त कर आरोपी मोहम्मद को जेल भेजा गया।
Trending Videos