{"_id":"6a0541c7bc76cbc61707a2e7","slug":"a-large-group-of-elephants-was-captured-on-a-drone-camera-in-raigarh-the-forest-department-and-elephant-friends-are-on-alert-monitoring-every-movement-causing-panic-among-villagers-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4280166-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: रायगढ़ जिले में दिखा हाथियों का बड़ा दल, ड्रोन कैमरे में कैद, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: रायगढ़ जिले में दिखा हाथियों का बड़ा दल, ड्रोन कैमरे में कैद, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों में दहशत
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
रायगढ़ में दिखा हाथियों का महादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का एक बड़ा दल देखा गया है। वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम ने ड्रोन कैमरे में इन्हें कैद किया है, जिसके बाद से विभाग अलर्ट मोड में आते हुए आधे दर्जन से अधिक गांव के लोगों को सावधान रहने की अपील की है।
Trending Videos
रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र में हाथियों का एक बड़ा देखा गया है। बताया जा रहा है कि हाथियों के इस दल में कुल 51 हाथी मौजूद है। जिसमें 12 नर, 33 मादा के अलावा 6 शावक शामिल हैं। हाथियों के इस बड़े दल को देखते वन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो चुकी है और लगातार इस दल पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथियों के इस बड़े दल को देखते हुए जहां आसपास गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया है। वहीं, वन विभाग एवं हाथी मित्र दल की टीम ने गडाईनबहरी छाल कच्ची मार्ग, कांसाबहर छाल मार्ग पर रात के समय सावधानी पूर्वक आवागमन करने की अपील की गई है।
बीती रात बुढ़ा देव मंदिर छाल नावापारा मार्ग के मध्य हाथियों के दल को देखा गया है। जिसे लेकर नावापारा, बांधापाली, छाल, गडाईनबहरी के ग्रामीणों को सावधान रहने को कहा गया है। ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।