सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Manager Absconding After Embezzling Lakhs Arrested in Singrauli MP Defrauded Shiv Shakti Steel Plant in Raiga

Raigarh: लाखों रूपये गबन कर फरार मैनेजर, एमपी के सिंगरौली में पकड़ाया, शिव शक्ति स्टील प्लांट में की हेराफेरी

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले में शिव शक्ति स्टील प्लांट से लाखों रुपये गबन कर फरार हो जाने वाले ऑटोमोबाईल एक्जीक्यूटिव मैनेजर को रायगढ़ पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

Manager Absconding After Embezzling Lakhs Arrested in Singrauli MP Defrauded Shiv Shakti Steel Plant in Raiga
शिवशक्ति प्लांट में लाखों रुपए गबन करने वाला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शिव शक्ति स्टील प्लांट से लाखों रुपये गबन कर फरार हो जाने वाले ऑटोमोबाईल एक्जीक्यूटिव मैनेजर को रायगढ़ पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार 3 सितंबर 2025 को विपुल माली ने चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया था कि शिव शक्ति प्लांट में ऑटोमोबाईल एक्जीक्यूटिव मैनेजर के पद पर कार्यरत मनीष कुमार शर्मा को कंपनी के वाहनों की देखरेख एवं ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से वाहनों को चलवाकर किराया वसूलने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच 1 अपै्रल से 30 जून 2025 के बीच वाहनों से प्राप्त किराया कंपनी में जमा न करके स्वयं के बैंक खाते में एवं नगदी रकम के रूप में 11 लाख 35 हजार 861 रूपये की राशि गबन कर लिया। इतना ही नही आरोपी ने ट्रांसपोर्टरों को कंपनी के वाहनों को किसी अन्य का वाहन बताकर चलवाया गया और फर्जी बिल्टी तैयार कर धोखाधड़ी की गई। पीड़ित की शिकायत के बाद चक्रधर नगर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 316(4), 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

चक्रधर नगर पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुटी थी इसी बीच आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया गया, जिसमें आरोपी मध्यप्रदेश के सिंगरौली में छिपे होनें की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर मध्यप्रदेश पहुंचकर आरोपी को आज गिरफ्तार करके रायगढ़ लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed