सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Lovers commit suicide by hanging panic ensues after bodies found hanging from a tree in Raigarh

Raigarh: प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ में फंदे से लटकती लाश मिलने से हड़कंप

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की सुबह जंगल में एक ही फंदे पर युवक और युवती की फांसी पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

Lovers commit suicide by hanging panic ensues after bodies found hanging from a tree in Raigarh
प्रेमी - प्रेमिका की फांसी पर लाश मिली
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की सुबह जंगल में एक ही फंदे पर युवक और युवती की फांसी पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

Trending Videos


बुधवार की सुबह महुआ बिनने छाल क्षेत्र के एडूकला जंगल गए ग्रामीणों ने एक ही फंदे पर युवक और युवती की फांसी पर लटकती लाश देखी। जिसके बाद पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद छाल थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को फंदे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतकों की शिनाख्त रामकुमार अगरिया 25 साल और परमेश्वरी अगरिया 20 साल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है कि एक पेड में प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही पूरे मामले का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed