{"_id":"69d7289c0e21abb9ab01b4d7","slug":"raigarh-high-speed-car-hits-tree-8-injured-3-seriously-hurt-undergoing-treatment-in-hospital-accident-occurred-while-returning-from-wedding-procession-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4143510-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raigarh Accident: बरात से लौटते समय सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई; आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh Accident: बरात से लौटते समय सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई; आठ लोग घायल
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 10:06 AM IST
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार रात बारात से घर लौटते समय एक बाराती कार पेड़ से टकरा गई। इस घटना में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुंदरुझांज के रहने वाले लोग बुधवार को पड़ोसी राज्य ओडिसा के विश्वनाथपुर बरात लेकर पहुंचे थे। जहां से रात में अपने गांव के लिए वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग रात करीब आठ बजे के आसपास जब बंगुरसिया के पास पहुंचे थे कि ईको कार का चालक अपने तेज रफ्तार वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
इस दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई जिसके बाद आठ घायलों, जिनमें महिला और बच्चियां भी थीं, सभी को तत्काल रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया यह भी जा रहा है कि इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोट आई हैं और बाकीं लोगो को सामान्य चोट लगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।