{"_id":"69d69237ab05af38e70ae0b2","slug":"stunt-video-in-thar-vehicle-proves-costly-police-engaged-in-investigation-bastar-news-c-1-1-noi1494-4143089-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: थार की छत और बोनट पर स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही चालक की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: थार की छत और बोनट पर स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही चालक की तलाश
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 11:25 PM IST
Link Copied
दंतेवाड़ा जिले में इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमे कुछ युवक अपने थार गाड़ी में युवकों को बैठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि इन दिनों सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम में 2 वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमे युवक सामने के सीट में बैठने के लिए लड़ाई करते है, जिसके बाद थार चालक एक युवक को गाड़ी के छत पर तो दूसरा गाड़ी के पीछे टायर को पकड़कर लटकते हुए देखा जा रहा है।
इसके अलावा एक अन्य वीडियो में एक युवक थार वाहन के बोनट में खड़े होकर हाथ से नाव चलाने का इशारा करते हुए दिखाई दे रहा है, साथ ही युवक वाहन को चला भी रहा है। इन दोनों वीडियो के वायरल होने के बाद से कोतवाली पुलिस थार वाहन चालक की तलाश कर रही है। लेकिन अब तक थार चालक की ना तो शिनाख्त हो पाई है और ना ही उसकी पहचान हो पाई है। वहीं गाड़ी नम्बर के आधार पर ही पुलिस वाहन चालक तक पहुचने की बात कह रहे है। फिलहाल, इस वीडियो के वायरल होने से लोग काफी पसंद करने के साथ ही लाइक भी कर रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।