{"_id":"69d69bcd60c6098a0a03d153","slug":"video-police-register-fir-in-case-of-transporter-death-in-agra-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कार की टक्कर से ट्रांसपोर्टर की माैत, अधिकारियों पर साजिश का आरोप; FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कार की टक्कर से ट्रांसपोर्टर की माैत, अधिकारियों पर साजिश का आरोप; FIR दर्ज
शाहगंज रोड पर ट्रांसपोर्टर असगर अली की कार की टक्कर से मौत के मामले में बुधवार को परिजन ने डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास को लिखित शिकायत दी। इसके बाद थाना शाहगंज में दुर्घटना में मृत्यु के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजन ने शिकायत में जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर, उनके पति समेत 6 पर शक जताया है। हालांकि किसी को नामजद नहीं किया गया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।शुक्रवार रात शाहगंज के मेवाती नगला निवासी अजमन ट्रांसपोर्ट के संचालक असगर अली घर से निकले थे। रामनगर की पुलिया के पास अपने गोदाम से ट्रक में माल लोड कर जयपुर जा रहे थे। फतेहपुर सीकरी टोल प्लाजा के पास सचल दल की अधिकारी रेशु त्रिपाठी ने ट्रक को रोका था। परिजन के अनुसार, कागज पूरे होने पर भी ट्रक को कब्जे में लेकर जयपुर हाउस स्थित जीएसटी कार्यालय भेजा। असगर अली को ट्रक से उतार दिया था। बेटे अब्दुल ने बताया कि रात में पिता ने जीएसटी कार्यालय जाने की बात कही थी। मगर वो घर भी नहीं पहुंचे। तड़के 5:45 बजे किसी राहगीर ने पिता के लहूलुहान अवस्था में मल्ल का चबूतरा क्षेत्र में पड़े होने की जानकारी दी। वह उन्हें एसएन लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में एक जालौन नंबर की कार के असगर अली को टक्कर मारने का सीसीटीवी फुटेज मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।