{"_id":"69d64d71f6ea47b7f004562e","slug":"video-thief-committed-two-thefts-after-being-released-from-jail-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चोर की नहीं बदली आदत, जेल से रिहाई होते ही कर दीं दो और वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चोर की नहीं बदली आदत, जेल से रिहाई होते ही कर दीं दो और वारदात
जेल में 9 महीने की सजा पूरी करने के बाद भी चोर की आदत नहीं बदली। रिहाई होते ही चोरी की दो और वारदात कर डालीं। सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिलने के बाद यक्ष एप की मदद से पहचान कर आरोपी को पकड़ लिया गया। पहले उसने एक वृद्धा का मोबाइल फोन और 93 हजार रुपये तो दूसरी महिला से दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। शंभु नगर, एत्माद्दाैला निवासी निर्मल रानी(70) के घर में ही मंदिर है। वह अकेले रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 31 मार्च दोपहर एक युवक आया। वह मिस्त्री के बारे में पूछने लगा। उन्हें बातों में ले लिया। अचानक मोबाइल फोन और 93 हजार रुपये ले गया। बाद में वारदात का पता चला। इसी तरह गाैतम नगर में महिला के घर से दो मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। उन्होंने भी पुलिस से शिकायत की। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि चोर की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किए। दोनों घटनाओं में एक ही आरोपी नजर आ रहा था। इस पर यक्ष एप पर फोटो डाला गया। इसमें पता चला कि आरोपी गाैतम नगर निवासी ताैफीक है। उसके खिलाफ चोरी सहित अन्य धारा में 7 प्राथमिकी दर्ज थीं। उसे चोरी के एक मामले में 9 महीने की सजा भी हुई थी। वह 20 मार्च को ही जेल से रिहाई पर बाहर आया था। मगर उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। उसने चोरी की दो वारदातों को अंजाम दे डाला। उसकी गलत आदतों की वजह से बीवी छोड़कर चली गई है। तीन साल की बेटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।