{"_id":"69d5ec8f4605c0e5df08d6b1","slug":"video-lop-jairam-thakur-says-state-sukhu-government-is-adopting-the-pakistan-model-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- पाकिस्तान के मॉडल को अपना रही है प्रदेश की सुक्खू सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- पाकिस्तान के मॉडल को अपना रही है प्रदेश की सुक्खू सरकार
Ankesh Dogra
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:20 AM IST
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला है। मंडी में जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार पाकिस्तान के मॉडल को अपनाते हुए आगे बढ़ रही है। जिस तरह से पाकिस्तान की सरकार वहां कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन को डेफर करती है ठीक उसी तरह यहां पर भी सुक्खू सरकार कर्मचारियों-अधिकारियों के साथ-साथ चुने हुए जनप्रतिनिधियों के वेतन को भी डेफर कर रही है। आज प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण ही प्रदेश की आर्थिक स्थिति डगमगाई है। ऐसा प्रदेश के इतिहास में पहली बार ही हो रहा है। आर्थिक मोर्चे पर प्रदेश सरकार बुरी तरह से विफल हुई है। नेताओं और अधिकारियों पर इस तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं जो आज से पहले कभी नहीं लगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में इन सभी विषयों को लेकर भाजपा जनता के बीच जाएगी और अब भाजपा का एक मात्र एजेंडा कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फैंकने का ही है। चेस्टर हिल मामले पर बोलते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार इस पूरे प्रकरण पर लीपापोती करने में लगी हुई है लेकिन अब सबकुछ जनता के सामने आ चुका है। इस मामले में धारा 118 की उल्लंघना के साथ में बेनामी ट्रांजेक्शन होने की भी पूरी संभावना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रेवेन्यू सेक्रेटरी रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करने का प्रयास किया। इन सभी बातों की सीएम को पहले से ही जानकारी थी। लेकिन अब जब सारी बातें सामने आई तो फिर सरकार इसे दबाने में लगी है। भाजपा इस पूरे विषय को जनता के बीच लेकर जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।