Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
DFSC Raids Varun Gas Agency in Pathankot; Irregularities Found
{"_id":"69d5e5bcf8cbd1db4107b6f3","slug":"video-dfsc-raids-varun-gas-agency-in-pathankot-irregularities-found-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में वरुण गैस एजेंसी में डीएफएससी का छापा, खामियां मिलीं, जवाब मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में वरुण गैस एजेंसी में डीएफएससी का छापा, खामियां मिलीं, जवाब मांगा
ईरान, इज़रायल- अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते जहां पूरा देश पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर लोगों में चिंतित है। वहीं, पठानकोट के एक गैस एजेंसी के संचालकों द्वारा ग्राहकों को कई तरीके से परेशान किया जाने लगा। जैसे ही उक्त गैस एजेंसी में लोगों के परेशान होने की भनक डीएफएससी राज ऋषि को लगी तो वे तुरंत डलहौजी रोड स्थित वरुण गैस एजेंसी में छापामारी करने पहुंचे। इस दौरान डीएफएससी को कई प्रकार की गैस एजेंसी में खामियां मिली। जिसे उन्होंने नोट कर गैस एजेंसी मालिक से जवाब तलब किया है। वहीं, विभाग ने एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
डीएफएससी राज ऋषि ने कहा कि पठानकोट में स्थित वरुण गैस एजेंसी से लगातार उपभोक्ताओं की शिकायतें सामने आ रही थीं। लोगों का कहना था की गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी समय पर नहीं हो रही, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां तक की गैस डिलीवरी समेत कुल 965 रुपए की पर्ची काटी जा रही है। लेकिन, फिर भी लोगों को खुद सिलेंडर लेने पहुंचना पड़ रहा है। आज जांच के दौरान कई अनियमितताएं पाई गईं।
जवाब ना देने पर लाइसेंस हो सकता कैंसिल
अधिकारी राज ऋषि ने यह भी कहा कि एजेंसी में पाई गई कमियों के आधार पर कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं और आगे भी जांच जारी रहेगी। कहा कि आज जो भी खामियां एजेंसी में मिली है उसी के आधार पर एक नोटिस जारी कर एजेंसी के मालिक को जवाब तलब किया गया है। अगर वे ठोस जवाब नहीं दे पाते तो हो सकता है लाइसेंस रद्द करके एजेंसी बंद करवानी पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।