{"_id":"69d5f59cf71a61a4be0ef338","slug":"video-video-paenaja-daraiva-ka-tahata-haga-bharata-rajagara-mal-ka-aayajana-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पीएनजी ड्राइव के तहत होगी भर्ती, रोजगार मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पीएनजी ड्राइव के तहत होगी भर्ती, रोजगार मेले का आयोजन
लखनऊ के अलीगंज स्थित आईटीआई कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, यह मेला 'ग्रीन गैस लिमिटेड' कंपनी की ओर से युवाओं को रोजगार देने के लिए लगाया गया है। कंपनी के चीफ मैनेजर प्रोजेक्ट सैयद हसन ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) ड्राइव को गति देना है। इसके लिए उन्हें बड़ी संख्या में कुशल प्लंबर और तकनीशियनों की आवश्यकता है।
इस भर्ती प्रक्रिया में 150 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के पहले चरण में 20 प्रश्नों का एक लिखित टेस्ट आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों के बुनियादी तकनीकी ज्ञान को परखना हैं। इसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार (इंटरव्यू) के माध्यम से उम्मीदवारों की कार्यकुशलता और सुरक्षा मानकों के प्रति उनकी जागरूकता जांची जाएगी।
सैयद हसन ने बताया कि चयन के लिए कोई ऊपरी सीमा निर्धारित नहीं है। कंपनी को लगभग 100 नई टीमें तैयार करना है। जो भी छात्र सीखने के इच्छुक और सक्षम पाए जाएंगे, उन्हें चयनित कर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि घरों तक पीएनजी पहुंचाने के लक्ष्य को भी मजबूती मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।