फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four devotees from Agra returning after visiting Khatu Shyam died in road accident

आगरा के चार श्रद्धालुओं की जयपुर में माैत: खाटू श्याम के दर्शन कर लाैट रहे थे, टायर फटने से खाई में गिरी कार

Fri, 23 Oct 2026 06:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 23 Oct 2026 06:07 PM IST
सार

हाईवे से गुजरते समय अचानक कार का टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार श्रद्धालुओं की माैत हो गई। चारों मृतक आगरा के रहने वाले हैं। सभी खाटू श्याम के दर्शन कर लाैट रहे थे।

विज्ञापन
Four devotees from Agra returning after visiting Khatu Shyam died in road accident
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाटू श्याम के दर्शन कर लाैट रहे आगरा के छह श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की माैत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


आगरा निवासी छह श्रद्धालु कार से खाटू श्याम दर्शन के लिए गए थे। शुक्रवार को कार से लाैट रहे थे। सुबह करीब 6 बजे राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर रायसर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई। हाईवे से गुजरते समय अचानक कार का टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया।
विज्ञापन


टायर फटने से हुआ हादसा
रायसर थाना प्रभारी राजपाल सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार का टायर फटना सामने आया है। दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान अतुल, रूपेश, मुकुल और शिवा के रूप में हुई है। चारों उत्तर प्रदेश के आगरा के निवासी थे और खाटू श्याम धाम में दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे में राहुल और अर्पित गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों में दो ट्रांसयमुना और दो कालिंदी विहार के निवासी बताए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed