{"_id":"69d6497dab7725acc106fdf7","slug":"video-bjp-leader-says-nation-first-is-bjp-core-mantra-in-sonbhadra-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता बोले- राष्ट्र प्रथम ही भाजपा का मूल मंत्र, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता बोले- राष्ट्र प्रथम ही भाजपा का मूल मंत्र, VIDEO
भाजपा ने सोमवार को पार्टी का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जिला कार्यालय सहित सभी बूथों पर पार्टी का ध्वज फहराया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की अपील की गई।
भाजपा जिला कार्यालय में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नंदलाल व संचालन जिला महामंत्री संयोजक संतोष शुक्ला ने की। जिला प्रभारी ने कहा कि भाजपा ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर समाज सेवा में अग्रणी रही है। पार्टी कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। जिलाध्यक्ष ने जनसंघ के कार्यकर्ता पूर्व विधायक तीरथराज, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश पांडेय, शीतला सिंह, कुंदन दास नान्हू, कृष्णा तिवारी, नागेश्वर मौर्या, कैलाश त्रिपाठी को सम्मानित किया। इस मौके पर घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, रामलखन सिंह, नागेश्वर पांडेय, पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल, बृजेश श्रीवास्तव, विशाल पांडेय, महेश्वर चंद्रवंशी, जिला महामंत्री शारदा खरवार आदि मौजूद रहे। उधर, रानी लक्ष्मी बाई महाविद्यालय मधुपुर में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे और विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र द्विवेदी, प्रधान संघ अध्यक्ष राॅबर्ट्सगंज सुरेश शुक्ला, ग्राम प्रधान मधुपुर प्रवीण पटेल रहे। अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नरसिंह पटेल व संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। इस मौके पर पूर्व जिला मंत्री सुनील सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य अनूप तिवारी, राजेश मिश्रा, महेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।