{"_id":"69d64bb71273211479075e54","slug":"video-workshop-on-disaster-management-held-at-dharamshala-college-150-participants-underwent-training-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: धर्मशाला काॅलेज में आपदा प्रबंधन पर हुई कार्यशाला, 150 प्रतिभागियों ने दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: धर्मशाला काॅलेज में आपदा प्रबंधन पर हुई कार्यशाला, 150 प्रतिभागियों ने दिया प्रशिक्षण
राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, धर्मशाला के सभागार में मंगलवार को आपदा प्रबंधन विषय पर ‘आज की तैयारी, कल की सुरक्षा’ शीर्षक के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला एवं व्यावहारिक अभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय व इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसमें विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. युवराज सिंह पठानिया ने किया। उन्होंने मुख्य वक्ताओं व दिल्ली से आए 57 विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए आपदा प्रबंधन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। अकादमिक सत्र में डॉ. रोशनी देवी, डॉ. नीतू मलिक, डॉ. देशराज मीणा और डॉ. गौरव ने आपदा प्रबंधन के सैद्धांतिक व व्यावहारिक पहलुओं पर जानकारी दी। द्वितीय सत्र में एसडीआरएफ कांगड़ा की टीम ने हेड कांस्टेबल बबली के नेतृत्व में प्राथमिक चिकित्सा, राहत उपकरणों के उपयोग के साथ भूकंप से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी आयोजित की। इस दौरान प्रतिभागियों को आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी और बचाव के तरीके सिखाए गए। कार्यशाला में करीब 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अंत में प्रो. ज्योति ने आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।