{"_id":"69d64d49ddf07616f8017209","slug":"video-mother-murders-three-year-old-daughter-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तीन साल की बेटी को मार डाला, नाली में फेंकी लाश; पिता ने बताई मासूम के कत्ल की चौंकाने वाली वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तीन साल की बेटी को मार डाला, नाली में फेंकी लाश; पिता ने बताई मासूम के कत्ल की चौंकाने वाली वजह
आगरा के थाना छत्ता के यमुना आरती स्थल पर नाले में मिली मासूम बच्ची की हत्या उसकी मां ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी मां खुशी को गिरफ्तार कर लिया है। नगला धाकरान निवासी बच्ची के पिता रामू धाकड़ ने बताया कि उनकी शादी नवंबर 2023 में बिहार के हरीनगर निवासी ममता से हुई थी। नवंबर 2024 में बेटी खुशी का जन्म हुआ था। पत्नी किसी युवक से फोन पर बात करती थी और कई बार घर से बिना बताए चली जाती थी। मंगलवार सुबह पति रामू चेन बनाने के कारखाने में कम करने गया था। 11 बजे के करीब ममता बेटी खुशी को डॉक्टर को दिखाने के बहाने लेकर गई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। उसने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद देर रात थाना छत्ता पुलिस ने फोटो दिखाकर शिनाख्त की। थाना प्रभारी छत्ता ने बताया कि मां से पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़ित पिता का कहना है कि अवैध संबंधों के चलते ही उसने बेटी को मार दिया। मासूम बच्ची की लाश बीती शाम तकरीबन 7 बजे मिली थी। यमुना किनारा मार्ग पर लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित है। इससे कुछ मीटर की दूरी पर यमुना आरती स्थल भी है। सड़क किनारे से पानी की पाइपलाइन जा रही है। शव प्रतिमा और आरती स्थल के बीच में पाइपलाइन के बगल से बनी नाली में पड़ा था। पानी में डूबा होने के कारण रास्ते से निकल रहे लोगों को ठीक से दिख नहीं पा रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।