{"_id":"69d64d7912c88bd44c07b815","slug":"video-university-has-changed-exam-dates-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विश्वविद्यालय की दो परीक्षाएं टलीं, नई तारीख हुईं घोषित; होमगार्ड परीक्षा के चलते हुआ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विश्वविद्यालय की दो परीक्षाएं टलीं, नई तारीख हुईं घोषित; होमगार्ड परीक्षा के चलते हुआ बदलाव
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाली कुछ परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश होमगार्ड की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया गया है। पहले ये परीक्षाएं 25 अप्रैल और 27 अप्रैल को आयोजित होनी थीं, लेकिन अब इन्हें आगे बढ़ा दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब ये परीक्षाएं 19 और 20 मई को आयोजित की जाएंगी। बताया कि परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहले से तय पाली और समय के अनुसार ही संपन्न कराई जाएंगी। सभी संबंधित महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों को इस बदलाव की जानकारी दे दें। साथ ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी सूचना उपलब्ध कराई गई है, ताकि छात्र समय रहते अपडेट रह सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।