सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Morena News Video of mafia fleeing after crushing a forest guard

Morena News: वनरक्षक को कुचलने के बाद माफिया के भागने का वीडियो आया सामने, नेताओं से भी जुड़े तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 11:14 PM IST
Morena News Video of mafia fleeing after crushing a forest guard

मुरैना जिले में आज एक बार फिर रेत माफियाओं ने वनरक्षक को कुचल दिया। मौके पर ही वनरक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। वारदात दिमनी थाना इलाके में रानपुर गांव चौराहे की है। घटना के बाद सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें आरोपी वनरक्षक को कुचलने के बाद मौके से फरार हो गया और उसके बाद एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा, जहां उसने अवैध रेत भरी ट्रॉली को खाली किया और उसके बाद मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि वन रक्षक हरकेश गुर्जर को जिस ट्रैक्टर से कुचला गया है, उसके मालिकों में दो लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें से एक का नाम पवन तोमर है, वहीं दूसरे का नाम सोनू चौहान बताया जा रहा है ये पार्टनर हैं, जो भाजपा के युवा नेता बताए जा रहे हैं। वहीं वन विभाग के रेंजर अधिकारी वीर कुमार तिर्की द्वारा दिमनी थाने में दिया गया आवेदन लगा है। इसमें तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है। इनमें ट्रैक्टर मालिक सोनू चौहान और पवन तोमर समेत ड्राइवर विनोद कोरी के नाम हैं। ट्रैक्टर सोनू और पवन ने साझेदारी में खरीदा था।

ये भी पढ़ें- MP की एक और सोनम: 11 साल की शादी पर भारी पड़ा नौ साल का प्यार, आशिक के साथ दस दिन पहले रच ली थी खौफनाक साजिश

बता दें कि बुधवार सुबह लगभग 6 बजे वन विभाग की टीम रूटीन गश्त पर निकली थी। इसी दौरान सामने से अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। टीम ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी ड्राइवर विनोद कोरी ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने की कोशिश की। वनरक्षक हरकेश गुर्जर रोकने के लिए आगे बढ़े तो विनोद ने उनको कुचल दिया। फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर टीम में गठित करके ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया है। वहीं आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

सीएम से बात करेंगे : खंडेलवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी कार्यक्रम के लिए मुरैना पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि घटना की मुझे अभी जानकारी मिली है, ये घटना निंदनीय है। मैं इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री से बात करूंगा। अगर ऐसी कोई घटना होती है तो निश्चित तौर पर अंकुश लगना चाहिए और कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं घटना के बाद वनरक्षक हरकेश गुर्जर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जनकपुर में किया गया। मुखाग्नि उनके चाचा के बेटे सोनू गुर्जर ने दी। हरकेश अपने पीछे पत्नी लवली गुर्जर, दो साल के बेटे तन्मय और 4 साल की बेटी तन्वी को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बारिश ने रोकी कटाई, खेतों में भीगी फसल से बढ़ी चिंता, नुकसान का खतरा बढ़ा

08 Apr 2026

VIDEO: लगातार खराब मौसम से चिंतित किसान, बूंदाबांदी के बावजूद गेहूं की मड़ाई में जुटे

08 Apr 2026

VIDEO: पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग, प्रधानों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

08 Apr 2026

VIDEO: स्कूल चलो अभियान में दी गई स्कूल जाने की सीख

08 Apr 2026

Khandwa News: हरियाणा का युवक कर रहा था हिंदू-मुस्लिम के बीच विवाद की कोशिश, पुलिस ने जब्त कीं 29 तलवारें

08 Apr 2026
विज्ञापन

धर्मपुर नलवाड़ मेला: महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह

08 Apr 2026

बहादुरगढ़ के सेक्टर-16 में फुटवियर फैक्ट्री में आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन

रेवाड़ी में सड़कों की खराब गुणवत्ता पर उठे सवाल, एजेंसी की होगी समीक्षा

08 Apr 2026

Prayagraj : प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों को दी गई विज्ञान की जानकारी, सचल प्रदर्शनी देख बच्चे उत्साहित

08 Apr 2026

बीपीएम को 50 हजार रुपये घूस लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, स्वीकर की नौकरी दिलाने के लिए मांगे थे पैसे

08 Apr 2026

बागेश्वर: शराब की दुकान हटाने के लिए डीएम से मिला शिष्टमंडल

08 Apr 2026

Rudrapur: 27 सूत्रीय मांगों को लेकर इंजीनियरों का कार्य बहिष्कार जारी, 17वें दिन भी प्रदर्शन तेज

Bageshwar: गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग, आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन

08 Apr 2026

लोहाघाट: 40 वर्षों के बाद गल्लागांव में रामलीला का भव्य शुभारंभ, बारिश में निकली कलश यात्रा

08 Apr 2026

Video: यूपी में बेमौसम बारिश से बृहस्पतिवार से मिलेगी राहत, शुक्रवार से मौसम पूरी तरह शुष्क होगा

08 Apr 2026

Video: गोमती नगर में सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

08 Apr 2026

Video: ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक, बोले- ईरान विश्व गुरु है पाकिस्तान की क्या हैसियत जो वार्ता कराएगा

08 Apr 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- आरडीजी की बहाली के लिए भाजपा ने नहीं दिया साथ, 31 मई से पहले होंगे पंचायत चुनाव

08 Apr 2026

हिसार में फसल खरीद की शर्तों को लेकर एसकेएम ने किया 11 को रोड जाम का एलान

08 Apr 2026

रोहतक रोडवेज कर्मचारियों को हिरासत में लेने की घटना, गोहाना में जोरदार प्रदर्शन

08 Apr 2026

वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अलीगढ़ से मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के चीफ मुफ्ती ने किया फतवा जारी, बोले यह

08 Apr 2026

Budaun: दहगवां में सड़क पर सांड़ों का आतंक, आपस में भिड़े, चार वाहन क्षतिग्रस्त

08 Apr 2026

Weather: लखीमपुर खीरी में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, कई इलाकों में ओले भी गिरे

08 Apr 2026

Video: हजरतगंज स्कूल बस में बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान, ड्राइवर और सहायक बताते हैं जिम्मेदारियां

08 Apr 2026

Video: ला मार्टिनियर बॉयज कॉलेज बस में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, माता-पिता भी देख सकते दस्तावेज

08 Apr 2026

Video: नाट्य समारोह में चंद्रभूषण सिंह के निर्देशन में 'मेरी यात्रा अटल' नाटक का हुआ मंचन

08 Apr 2026

'राजस्थान में संवैधानिक संकट !', Ashok Gehlot का खुलासा, सुबह-सुबह क्यों किया ट्वीट?

08 Apr 2026

'महिला आरक्षण बिल' ला रही सरकार! खुश हुईं Rajasthan की महिलाएं, क्या-क्या कहा?

08 Apr 2026

Dehradun: चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी और अन्य व्यक्ति को टक्कर मारकर फरार हुए चार आरोपी गिरफ्तार

08 Apr 2026

मोहब्बत में फंसा कर तस्करी! करते थे गांजा-MD की सप्लाई.. Jaipur का ये केस होश उड़ा देगा!

08 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed