सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Farmers protesting against proposed Kodtarai Airport

रायगढ़ में प्रस्तावित कोड़ातराई एयरपोर्ट का विरोध: चार गांवों के किसान कलेक्टरेट पहुंचे, CM साय के नाम ज्ञापन

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर प्रस्तावित कोड़ातराई एयरपोर्ट का किसान विरोध कर रहे हैं। जमीन अधिग्रहण का विरोध करते हुए मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही एयरपोर्ट निरस्त करने की मांग की।

Farmers protesting against proposed Kodtarai Airport
ग्रामीण किसान पहुंचे जिला मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर कोड़ातराई गांव में एयरपोर्ट के लिये जमीन अधिग्रहित की जानी है। इस क्षेत्र के आधे दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीण लगातार इसका विरोध करते आ रहे हैं। इसी क्रम में आज ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए प्रस्तावित एयरपोर्ट को निरस्त करने की मांग की है।

Trending Videos


रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोड़ातराई, बेलपाली, जकेला और औरदा के ग्रामीणों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को सौंपे गए ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि कोड़ातराई एयरपोर्ट के लिये अधिग्रहित किये जाने वाली जमीन नहर से सिंचित ट्यूबवेल एवं दो फसीय जमीन है। यहां की जमीन से कई परिवार के जीवन यापन करने का एकमात्र साधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि एयरपोर्ट के कारण एनएच 153 भी बीच में पड़ने के कारण शासन को पुर्ननिर्माण अत्याधिक आर्थिक बोझ पड़ेगा और पुसौर से एनटीपीसी लारा के साथ ओडिसा के बरगढ जाने वाली सड़क प्रभावित हो रही है।

किसानों ने कहा है कि उनके बिना सहमति के एयरपोर्ट का निर्माण कार्य करना उनके हित की अनदेखी एवं जबरदस्ती है। एयरपोर्ट अधिग्रहण में आने वाली चारो गांव के बस्ती के रहवासी बेघर होंगे और उनका रोजगार भी प्रभावित होगा।

ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि अधिग्रहित किये जाने वाले चारो गांव की सीमा के बीच से एयरपोर्ट निर्माण के कारण किसानों को खेती किसानी के लिये 10 किलोमीटर घुमकर अपने खेतों तक पहुंचना पड़ेगा जो कि किसानों के प्रति ज्यादती होगी।

पुसौर क्षेत्र के ग्राम कोड़ातराई, बेलपाली, जकेला और औरदा के बुदंराम पटेल, जीतन, जगदीश प्रसाद साहू बृजलाल साव, दाताराम साव, राजकुमार साव के अलावा अन्य किसानों ने आज जिला मुख्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए किसानों एवं गरीब मजदूरों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित एयरपोर्ट को निरस्त करने के लिये आवश्यक कदम उठाये जाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed