Raigarh: रायगढ़ में अनियंत्रित ट्रेलर का कहर, मकान, बैंक की दीवार और कार क्षतिग्रस्त
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मकान, बैंक की दिवाल, कार समेत विद्युत विभाग के खंभे को क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे इलाके में कई घंटे बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। कनिष्ठ यात्री की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है, मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
धरमजयगढ़ थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए छत्तीसगढ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी लिमिटेड धरमजयगढ के कनिष्ठ यंत्री साहिल पटेल ने बताया कि बीती रात लगभग 2:30 बजे ट्रेलर क्रमांक CG 10 BY 6696 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए 11 के व्ही व एल.टी. कंपोजिट लाइन के एक खंभा के अलावा प्रमोद अग्रवाल के मकान व पंजाब नेशनल बैंक के दिवाल के साथ साथ पींदु शर्मा के कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। कनिष्ठ यंत्री ने बताया कि इस घटना से विद्युत विभाग को लगभग 90 हजार का नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद से रात 2:30 से लेकर सुबह 10:45 तक विद्युत व्यवस्था प्रभावित रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बहरहाल कनिष्ठ यंत्री साहिल पटेल की रिपोर्ट के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 184-MOT, 139-LCG, 281-, 324(3)-BNS के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
