सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   A young man returning home from work died in a road accident another is in critical condition in Raigarh

रायगढ़: काम के बाद घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरे की हालत गंभीर, अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 10 Jan 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले में महिन्द्रा शो रूम में काम करके घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन के चालक ने जोरदार ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरे को गंभीर चोट आई है।

A young man returning home from work died in a road accident another is in critical condition in Raigarh
थाना लैलूंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ जिले में महिन्द्रा शो रूम में काम करके घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन के चालक ने जोरदार ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरे को गंभीर चोट आई है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। उक्त घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। 

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार मधु राठिया निवासी राजगांव ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसका भतीजा राजेश राठिया प्रतिदिन की भांति कल अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 एएल 1138 में सवार होकर महिन्द्रा शो रूम में काम करने गया था। जहां से रात करीब 9 बजे के आसपास मोहित मांझी निवासी बैगिनझरिया को लेकर लौट रहा था इसी दौरान जब वह पतरापारा के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन के चाक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें ठोकर मार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घायलों को मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से लैलूंगा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान राजेश राठिया को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप से घायल मोहित मांझी को पत्थलगांव अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 184, 106(1) 125(ए) 281 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। 

बाईक से गिरकर महिला की मौत
इसी तरह की एक अन्य घटना में सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दानसरा की रहने वाली महिला सुशीला भोई 75 साल कल सुबह अपने नाती के साथ बाईक में सवार होकर रिश्तेदार के घर से वापस अपने गांव लौट रही थी। बताया जा रहा है कि जब वे लोग मल्दा और बांधापाली के बीच पहुंचे ही थे कि बाईक अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गई। इस घटना में बुजुर्ग महिला को सिर में गंभीर चोट आने की स्थिति में उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed