{"_id":"6981fa1a8755e3107e04c6bd","slug":"an-unknown-thief-stole-a-trailer-in-raigarh-following-a-complaint-from-the-victim-an-fir-was-lodged-at-the-police-station-police-are-investigating-raigarh-news-c-1-1-noi1486-3911779-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh News: ट्रेलर खड़ा कर घर चला गया चालक...सुबह देखा तो वाहन मिला गायब; पुलिस ने मामला किया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh News: ट्रेलर खड़ा कर घर चला गया चालक...सुबह देखा तो वाहन मिला गायब; पुलिस ने मामला किया दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में ट्रेलर चोरी का मामला सामने आया है। गेरवानी निवासी चालक का ट्रेलर घर के पास से चोरी हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरी मामले में मुकदमा दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रेलर चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
Trending Videos
पूंजीपथरा थाने में मोहन पासवान ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह बीते नौ वर्षों से गेरवानी में घर बनाकर रह रहा है। उसने 2012 मॉडल का ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एल 2342 सेकेंड हैंड खरीदा था, जिसे वह स्वयं चलाता था। पीड़ित के अनुसार 30 जनवरी को वह नलवा का माइक्रो डस्ट लोड कर सुनील स्पात, चिराईपानी में खाली कर शाम करीब पांच बजे गेरवानी पहुंचा। इस दौरान उसने ट्रेलर को चबूतरे के किनारे खड़ा कर घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले दिन सुबह जब वह एमएसपी प्लांट जामगांव जाने के लिए उठा, तो देखा कि जहां ट्रेलर खड़ा किया था वहां से वह गायब था। अज्ञात चोर ट्रेलर चोरी कर फरार हो चुका था। चोरी गए ट्रेलर की कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पीड़ित मोहन पासवान की शिकायत पर पूंजीपथरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
