सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Youth Visiting Maternal Uncle House Commits Suicide Panic Ensues After Body Found Hanging from Tree in Raigarh

मामा के घर आए युवक ने की आत्महत्या: पेड़ पर लटकता शव दिखने से मचा हड़कंप, कई दिनों से तनाव में था खुलेश्वर

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ में बुधवार सुबह एक पेड़ में युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Youth Visiting Maternal Uncle House Commits Suicide Panic Ensues After Body Found Hanging from Tree in Raigarh
फांसी पर लटकती मिली युवक की लाश
विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ में बुधवार सुबह एक पेड़ में युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चोढा में आज सुबह ग्रामीणों ने एक पेड़ पर फांसी पर लटकती लाश देखी। मृतक की शिनाख्त खुलेश्वर राठिया 30 साल निवासी फरकानारा के रूप में हुई, जो बीते कुछ दिनों से अपने मामा घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि मृतक युवक काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहा था, संभवतः इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। आज सुबह युवक के फांसी पर लाश मिलने की जानकारी मिलते ही जहां पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां, मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed