सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   unidentified thieves targeted and burgled two vacant houses In Raigarh district

रायगढ़ में चोरी की दो बड़ी वारदातें: दो सूने मकानों को बनाया निशाना, जेवर और कैश समेत लाखों का माल उड़ाया

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की। एक मकान से करीब 80 हजार रुपये का सामान चुरा लिया, जबकि दूसरे भजेराम राठिया के घर से 25 हजार रुपये नगदी और 5 कांस की थालियां चोरी हो गईं।

unidentified thieves targeted and burgled two vacant houses In Raigarh district
सुने मकान में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरी की दो बड़ी वारदातें सामने आई हैं। अज्ञात चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों के सामान और नकद पर हाथ साफ किया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


यह घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। कांसीराम राठिया ने शुक्रवार को धरमजयगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि गुरुवार को सुबह आठ बजे वह परिवार के साथ महुआ बिनने गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ा और सामान बिखेर दिया। चोरों ने सोने की माला, एक जोड़ी नाक की फूली और दो नग कान की फूली चुराईं। तीन जोड़ी चांदी की पायल, चांदी का कमर छल्ला, छह कांस के लोटे और कांस की थाली भी ले गए। जमीन का पट्टा भी चोरी हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब अस्सी हजार रुपये बताई जा रही है। भजेराम राठिया के घर में बुधवार को चोरी हुई थी, जब वह काम पर गए थे और परिवार महुआ बिनने गया था। चोरों ने उनके घर से पच्चीस हजार रुपये नकद और पांच कांस की थालियां चुराईं।

दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत के बाद धरमजयगढ़ पुलिस सक्रिय हुई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। यह अपराध भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
 
कांसीराम राठिया ने गुरुवार को सुबह आठ बजे घर छोड़ा था। सुबह दस बजे लौटने पर उन्हें घर का ताला टूटा मिला। घर का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खाली थी। भजेराम राठिया के घर में भी सूनेपन का फायदा उठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed