सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   6-year-old boy was thrown into well and then drowned himself in water

जल्लाद बाप: पहले मासूम बेटे को कुएं में फेंका, फिर उसी में उतरकर डुबोकर ले ली जान; पूछताछ में किया खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जामढोंढी भदरापारा में दिल दहला देने वाली घटना। 30 वर्षीय विनोद महेश्वरी ने घरेलू विवाद के चलते अपने छह साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

6-year-old boy was thrown into well and then drowned himself in water
बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने घरेलू विवाद के चलते अपने छह साल के मासूम बेटे को कुएं में फेंक दिया और स्वयं कुएं में उतरकर उसे डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जामढोंढी भदरापारा की है।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विनोद अपने दो बच्चों के साथ एक निर्माणाधीन मकान में रहता था, जबकि उसकी पत्नी घरेलू विवाद के चलते उससे अलग रह रही थी। रविवार की शाम करीब छह बजे विनोद अपने छोटे बेटे हितेश (छह वर्ष) के साथ घर के सामने खड़ा था। अगले दिन सुबह जब आरोपी के भाई मनोज मकान के पीछे स्थित कुएं के पास टुल्लू पंप चालू करने गया, तो उसने कुएं के भीतर से विनोद की आवाज सुनी। विनोद ने मनोज से मोटर बंद करने को कहा, क्योंकि वह कुएं के भीतर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मनोज ने छह साल के मासूम हितेश महेश्वरी के बारे में पूछताछ की, तो विनोद ने बताया कि उसने हितेश को कुएं में फेंक दिया था और फिर स्वयं कुएं में उतरकर पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।

छह साल के मासूम की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आरोपी विनोद महेश्वरी (30 वर्ष) के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेज दिया गया है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और घरेलू विवादों के गंभीर परिणामों को उजागर करती है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed