{"_id":"69aacb058744564d850f5be5","slug":"raigarh-ayush-who-went-out-for-a-walk-with-his-friends-died-after-colliding-with-a-cement-signal-pole-police-are-investigating-the-matter-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4019898-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ सड़क हादसा: दोस्तों संग घूमने निकला बाइक सवार युवक पोल से टकराया, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ सड़क हादसा: दोस्तों संग घूमने निकला बाइक सवार युवक पोल से टकराया, अस्पताल में तोड़ा दम
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में बाइक चला रहे युवक आयुष की सड़क किनारे लगे सीमेंट सिग्नल पोल से टकराने से मौत हो गई।
लैलूंगा थाना (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र में हुई है। युवक की बाइक सड़क किनारे लगे सिग्नल पोल से टकरा गई।
Trending Videos
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। चिडरापारा निवासी रफेल लकड़ा ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा आयुष बाइक से दोस्तों के साथ घर से निकला था। दोपहर में उन्हें आयुष के एक्सीडेंट की सूचना मिली। उसे लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रफेल लकड़ा जब अस्पताल पहुंचे तो उन्हें आयुष की मौत की जानकारी मिली। आयुष के दोस्तों ने बताया कि वह बाइक तेज और लापरवाही से चला रहा था। खम्हार जंगल मोड़ के पास वह सीमेंट के सिग्नल पोल से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।