{"_id":"69ab9249bccbd9a1a60d9d15","slug":"youtuber-kills-his-sister-engineer-stabs-twin-sister-to-death-attacks-mother-too-in-moradabad-2026-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जुड़वां बहन का कत्ल, मां पर हमला: गूगल में नौकरी करता था हार्दिक, एक साल पहले बना यूट्यूबर; सामने आया ये कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुड़वां बहन का कत्ल, मां पर हमला: गूगल में नौकरी करता था हार्दिक, एक साल पहले बना यूट्यूबर; सामने आया ये कारण
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:20 PM IST
सार
मुरादाबाद में होली पर घर आए इंजीनियर ने जुड़वां बहन को चाकू से गोदकर मार डाला, इसके बाद आरोपी ने मां पर भी हमला किया। हत्या के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया। युवती गुरुग्राम में एक आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी। आरोपी पहले गूगल में नौकरी करता था। एक साल पूर्व ही यूट्यूबर बना था।
होली पर घर आए इंजीनियर ने अपनी जुड़वां बहन हिमशिखा (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों भाई बहन गुरुग्राम में एक ही मकान में रहते थे और तीन मार्च को दोनों साथ में होली का त्योहार मनाने आए थे।
हिमशिखा एक आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी जबकि आरोपी भाई हार्दिक (25) पहले गूगल में काम करता था लेकिन एक साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी और यूट्यूबर बन गया था। शुक्रवार को दोनों वापस जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनके बीच विवाद हो गया।
Trending Videos
2 of 11
हिमशिखा की मौत के बाद घर में जांच करती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरे समुदाय की लड़की से शादी करना चाहता था हार्दिक
हार्दिक अपनी मां की भी हत्या करना चाहता था इसलिए वह उन्हें बहाना बनाकर उनके ऑफिस से घर ले आया और हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए तो वह कार लेकर भाग गया। घटना के मूल में बताया जा रहा है कि हार्दिक पुणे निवासी एक दूसरे समुदाय की लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन उसकी मां और बहन तैयार नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
हिमशिखा की मौत पर बिलखती महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम में रह रहे थे जुड़वां बेटे और बेटी
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बदायूं जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जोगीपुरा निवासी नीलिमा अपने पति के साथ 1990 में मुरादाबाद आकर बस गई थीं। अभी करीब दो साल से वह बुद्धि विहार सेक्टर दो में गणेश पार्क के सामने किराये के मकान में रह रहीं थीं। उनके जुड़वां बेटे और बेटी हरियाणा के गुरुग्राम में रह रहे थे।
4 of 11
जिला अस्पताल में भर्ती नीलिमा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थी हिमशिखा
बेटी हिमशिखा बीबीए करने के बाद आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थी और एमबीए कर रही थी, जबकि बेटा हार्दिक बीटेक करने के बाद पहले गूगल में नौकरी करता था लेकिन एक साल से वह नौकरी छोड़ने के बाद यूट्यूबर हो गया था। घायल नीलिमा ने पुलिस को बताया कि होली से एक दिन पहले ही भाई बहन घर आए थे।
विज्ञापन
5 of 11
हिमशिखा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपनी मां व बहन से नाराज था हार्दिक
हार्दिक पुणे निवासी दूसरे समुदाय की एक लड़की से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता था। नीलिमा और उसकी बेटी हार्दिक की शादी के लिए तैयार नहीं थीं। इसी बात को लेकर हार्दिक अपनी मां व बहन से नाराज था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।