संभल में होली के रंग में इस बार खाकी भी पूरी तरह सराबोर नजर आई। बहजोई की रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी कृष्ण बिश्नोई ने शिकारी कैप पहनकर सिपाहियों के साथ ऐसा डांस किया कि पूरा माहौल रंग और मस्ती से भर गया। डीजे पर बज रहे धुरधंर फिल्म और भोजपुरी गीत गुलाब जइसन खिलल बाड़ू की धुन पर एसपी, सीओ और पुलिसकर्मी जमकर थिरकते दिखे।
UP: शिकारी कैप पहन धुंरधर फिल्म के गाने पर सिपाहियों संग थिरके एसपी, संभल पुलिस की होली का Video वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: Vimal Sharma
Updated Fri, 06 Mar 2026 05:38 PM IST
सार
संभल में एसपी कृष्ण बिश्नोई, सीओ और पुलिसकर्मियों ने डीजे की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाते हुए जमकर होली खेली और डांस किया। एसपी का सिपाहियों के साथ नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
