सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mosques were crowded and Friday prayers were offered.

Sambhal News: मस्जिदों में उमड़ी भीड़, अदा की गई जुमे की नमाज

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 07 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Mosques were crowded and Friday prayers were offered.
विज्ञापन
संभल। रमजान महीने में तीसरे जुमे को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर दुआ मांगी। शहर की जामा मस्जिद पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। यहां आरआरएफ, पुलिस और पीएसी के जवानों की मुस्तैदी दिखाई दी।
Trending Videos

जुमे की नमाज को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को तैयार की। समय होने पर लोगों ने मस्जिदों का रुख कर लिया। शहर की जामा मस्जिद पर सुरक्षा को लेकर आरआरएफ, पुलिस और पीएसी के जवानों को मुस्तैद किया गया था। जामा मस्जिद में लोगों ने बड़ी संख्या में जुमे की नमाज अदा करते हुए दुआ मांगी। शहर की दूसरी मस्जिदों में भी भीड़ रही। हयातनगर, सरायतरीन के अलावा देहात क्षेत्र की मस्जिदों में भी लोगों ने रमजान महीने में तीसरे जुमे की नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमजान महीने में कुरान पढ़ना सबसे अफजल
सिरसी। रमजान के तीसरे जुमे पर सिरसी की मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ नमाज अदा की गई। इमाम बारगाह मोहल्ला गर्बी, सुन्नी जामा मस्जिद, मोती मस्जिद, कुरैशियान मस्जिद, नासर शहीद मस्जिद, मस्जिद बुध बाजार आदि में लोगों की भीड़ रही। शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हसीन अख्तर जैदी ने नमाज से पहले खुतबा देते हुए कहा कि अपने रिश्तेदारों से अच्छा व्यवहार करें। उनके सुख-दुख में शरीक रहें। इससे उम्र में इजाफा होता है। उन्होंने रोजे की अहमियत बताते हुए कहा कि पूरे दिन सिर्फ भूखा प्यासा रह कर रोजा रखना ही काफी नहीं है। शरीर के हर अंग का रोजा होता है। किसी को बुरा मत कहो। यतीम, गरीब, बेसहारा लोगों की मदद की जाए। इस महीने कुरान पढ़ना सबसे अफजल है। नमाज के बाद मुल्क, कौम और ईरान के लिए दुआ कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed