{"_id":"69ab3224166285e16b0673ce","slug":"20-people-are-getting-anti-rabies-injections-every-day-sambhal-news-c-204-1-chn1001-127422-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रोजाना 20 लोगों को लग रहा एंटी रैबीज इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रोजाना 20 लोगों को लग रहा एंटी रैबीज इंजेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर से लेकर देहात तक कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ा हुआ है। यह लोगों पर हमला कर लहूलुहान कर रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 20 लोगों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया जा रहा है।
कुत्तों का आतंक इतना ज्यादा है कि राह चलते हुए लोगों और खेल रहे बच्चों पर हमलावर हो रहे हैं। कुत्तों द्वारा काट लिए जाने पर लोग एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवा रहे हैं। वहीं बंदर भी लोग पर हमला कर लहूलुहान कर रहे हैं। जिला अस्पताल के आंकड़े पर गौर किया जाए तो रोजाना करीब 20 लोगों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया जा रहा है। इनमें करीब 15 कुत्ते के काटने से संबंधित और 4 से 5 बंदरों के काटने से संबंधित लोग हैं। बताया गया कि शहरी क्षेत्र में हयातनगर, सरायतरीन के अलावा गांव बराही, फिरोजपुर में कुत्तों और बंदरों का आतंक ज्यादा है।
इन क्षेत्रों से ज्यादा लोग एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ.राजेंद्र सैनी ने कहा कि एंटी रैबीज इंजेक्शन का भरपूर स्टॉक है। नियमानुसार लोगों को इंजेक्शन लगाया जा रहा है।
Trending Videos