सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stone pelting took place between two sides over removing the cap from the head

Sambhal News: सिर से टोपी उतारने पर दो पक्षों में हुआ पथराव

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 07 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting took place between two sides over removing the cap from the head
विज्ञापन
ओबरी(संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी में शुक्रवार की शाम दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के कुछ लोग हिरासत में लिए हैं। गांव के जिम्मेदार दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं।
Trending Videos

एक पक्ष के किशोर का आरोप है कि दूसरे पक्ष के किशोर ने बृहस्पतिवार की रात को उसके सिर से टोपी उतारकर छिपा दी थी। इसकी जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने शिकायत की लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने कहासुनी कर दी। दूसरे पक्ष का आरोप है कि शुक्रवार को फिर से गाली गलौज की गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पथराव किया गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के कुछ लोग हिरासत में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed