सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   nepal election results balendra shah rsp vote share and party wise updates in hindi

नेपाल चुनाव परिणाम: बड़ी जीत की ओर बढ़ रही बालेन की पार्टी, 90 में से 70 सीटों पर आगे; अन्य दलों का ये है हाल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू। Published by: Nirmal Kant Updated Fri, 06 Mar 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

नेपाल में संसदीय चुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों और नतीजों में रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की पार्टी आरएसपी बड़ी दिखती की दिशा में आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है। अब तक के नतीजे कैसे रहे, पढ़िए रिपोर्ट-

nepal election results balendra shah rsp vote share and party wise updates in hindi
नेपाल चुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह उर्फ बालेन की नई राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) आम चुनाव में बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। यह चुनावी राजनीतिक संकट के कारण कराया गया है। सितंबर में जेन-जी के नेतृत्व में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसके बाद केपी शर्मा ओली ओली की सरकार गिर गई थी। 
Trending Videos


चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 165 सीटों में से 144 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें आरएसपी तीन सीटें जीत चुकी है और 104 सीटों पर आगे चल रही है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भारत का इन चुनावों पर रुख क्या है?
इस चुनाव पर भारत भी करीब से नजर रख रहा है। भारत चाहता है कि इस राजनीतिक रूप से संवेदनशील हिमालयी देश में स्थिर सरकार बने, ताकि दोनों देशों के विकास से जुड़ी साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सके। भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि भारत नेपाल की नई सरकार के साथ मिलकर दोनों देशों और लोगों के बीच मजबूत रिश्तों को और आगे बढ़ाने की उम्मीद करता है। उन्होंने कहा, भारत ने हमेशा नेपाल में शांति, प्रगति और स्थिरता का समर्थन किया है। इसी प्रतिबद्धता के तहत चुनाव के लिए नेपाल सरकार के अनुरोध परक भारत ने जरूरी लॉजिस्टिक मदद भी उपलब्ध कराई।

झापा-5 सीट पर ओली से आगे चल रहे बालेंद्र शाह
बालेंद्र शाह झापा की झापा-5 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका मुकाबला चार बार के प्रधानमंत्री रह चुके नेकपा (यूएमएल) के प्रमुख केपी शर्मा ओली से है। बालेन्द्र शाह झापा-5 सीट पर ओली से आगे चल रहे हैं। यह सीट ओली का मजबूत गढ़ मानी जाती है। शाह को 6,551 वोट मिले हैं, जबकि ओली को 1,428 वोट मिले हैं।

चुनाव में नेपाली कांग्रेस ने अब तक दो सीटें जीती हैं और 13 सीटों पर आगे है। वहीं सीपीएन-यूएमएल 10 सीटों पर आगे चल रही है। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी ने एक सीट जीती है और छह सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। श्रम संस्कृति पार्टी भी छह सीटों पर आगे है। आरएसपी की रंजू दर्शना और काठमांडू-1 सीट से 15,455 वोट पाकर जीत हासिल की। वहीं, नेपाली कांग्रेस के योगेश गौचन थकाली ने मुस्तांग सीट से 3,307 वोट के साथ जीत हासिल की। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि लमिछाने के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी काठमांडू की सभी दस सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। गुरुवार को प्रतिनिधि सभा के चुनाव में करीब 60 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक, मतगणना गुरुवार देर रात शुरू हुई और इसके शुक्रवार रात तक पूरी होने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें: बालेन शाह की पार्टी आरएसपी को शुरुआती रुझानों में मिली बढ़त, दिग्गजों के नाम छूटे पीछे

जेन-जी आंदोलन के बाद गिर गई थी ओली सरकार
2022 में बनी आरएसपी ने चुनाव में बालेन को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था और प्रचार अभियान के दौरान पार्टी को काफी समर्थन मिला। वहीं, नेपाली कांग्रेस नेकपा-यूएमएल पिछले साल जेन-जी आंदोलन के बाद गिरी सरकार का हिस्सा थीं। नेपाली कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष गगन थापा को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। जबकि नेकपा-यूएमएल ने केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। 

नेपाल में करीब 1.89 करोड़ मतदाता 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा के लिए मतदान करने के पात्र थे। इनमें से 165 सदस्य प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली से चुने जाएंगी। वहीं, 110 सदस्य आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के जरिये चुने जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed