सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   world news updates 7 march iran israel us war Russian Foreign Minister discusses Pak tension

World Updates: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच सुलह के लिए आगे आया रूस, विदेश मंत्रियों ने की बातचीत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nitin Gautam Updated Sat, 07 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
world news updates 7 march iran israel us war Russian Foreign Minister discusses Pak tension
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान काबुल और इस्लामाबाद के बीच जारी तनाव के साथ-साथ ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों के बाद की स्थिति पर भी चर्चा की गई। रूस के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार, लावरोव ने काबुल और इस्लामाबाद के बीच मतभेदों को राजनीतिक और कूटनीतिक तरीकों से सुलझाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
Trending Videos


बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की, जिसमें ईरान के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई के बाद के प्रभावों का भी जिक्र हुआ। इसके अलावा अफगानिस्तान-पाकिस्तान संबंधों में सैन्य और राजनीतिक तनाव कम करने की संभावनाओं पर भी बात की गई। हालांकि इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई। इससे पहले बुधवार को रूस के विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा था, 'अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर जारी झड़पों को लेकर हम चिंतित हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed