Live
West Asia LIVE: इस्राइल ने नष्ट किए ईरान के कई बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर; IRGC का दावा- मार गिराया हेरॉन ड्रोन
{"_id":"69a9eba7b4300ec89b0e9bf7","slug":"west-asia-crisis-live-us-iran-israel-war-day-7-us-army-irgc-turkiye-war-updates-news-in-hindi-2026-03-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia LIVE: इस्राइल ने नष्ट किए ईरान के कई बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर; IRGC का दावा- मार गिराया हेरॉन ड्रोन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:25 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
पश्चिम एशिया में तनाव अभी भी बरकरार है। ईरान ने इस्राइल, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और क्षेत्र के कई देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की नई लहर शुरू कर दी। युद्ध शुरू होने के बाद अब तक ईरान में लगभग 1230 लोगों की मौत, लेबनान में 100 से ज्यादा और इस्राइल में करीब एक दर्जन लोगों की जान जा चुकी है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम अपडेट्स
पश्चिम एशिया में संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
01:16 PM, 06-Mar-2026
आईआरजीसी का दावा- मार गिराया इस्राइल का हेरोन ड्रोन
तेहरान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने मध्य शहर इस्फहान के ऊपर उड़ रहे एक इस्राइल हेरॉन ड्रोन को मार गिराया है। हेरॉन ड्रोन इस्राइल का सबसे बड़ा मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) है और इसे 2007 में सेवा में लाया गया था।01:04 PM, 06-Mar-2026
कतर एयरवेज की उड़ानें रद्द
कतर के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण कतर एयरवेज की निर्धारित उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित हैं। कतर एयरवेज की उड़ानें नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की ओर से हवाई क्षेत्र को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने की घोषणा के बाद ही पुनः शुरू होंगी। 7 मार्च को दोहा समयानुसार सुबह 9:00 बजे (06:00 UTC) तक इस संबंध में और जानकारी दी जाएगी।12:45 PM, 06-Mar-2026
सऊदी अरब ने एक और ड्रोन को गिराया
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसने रियाद के उत्तर-पूर्व में एक और ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया है। यह घटना मंत्रालय द्वारा रियाद के पूर्व में तीन ड्रोन गिराए जाने की जानकारी देने के बाद हुई है।12:24 PM, 06-Mar-2026
ईरान के हमले में कुवैत के 67 जवान घायल
ईरान के हमले में कुवैत के 67 जवान घायल हो गए हैं। वहीं सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन टारगेट पर पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिए हैं। कुवैत के सरकारी संचार केंद्र की एक ब्रीफिंग में शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता सऊद अल-अतवान ने कहा कि घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने आगे कहा कि दो लोगों को अभी भी मेडिकल निगरानी में रखा गया है।12:10 PM, 06-Mar-2026
इस्राइल ने दक्षिणी बेरूत में हमलों की एक लहर चलाई
इस्राइल सेना का कहना है कि उसने दक्षिणी बेरूत के धाहियेह इलाके में 26 राउंड हमले किए हैं। दावा है कि उसने हिज्बुल्ला के इस्तेमाल किए जाने वाले अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया है, जिसमें समूह की कार्यकारी परिषद का मुख्यालय और ड्रोन वाला एक वेयरहाउस शामिल है। वहीं लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार से बेरूत समेत लेबनान पर हुए हमलों में कुल 123 लोग मारे गए हैं और 683 घायल हुए हैं।11:51 AM, 06-Mar-2026
अमेरिका ने ईरान के 30 जहाजों को डुबो दिया
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को एक शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने चल रहे युद्ध के दौरान 30 से अधिक ईरानी जहाजों को डुबो दिया है, जबकि तेहरान की सेनाओं द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों में काफी कमी आई है।रॉयटर्स ने एडमिरल ब्रैड कूपर के हवाले बताया कि 30 से अधिक जहाज डुबो दिए हैं, और पिछले कुछ घंटों में ही हमने एक ईरानी ड्रोन वाहक पोत को निशाना बनाया है, जिसका आकार लगभग द्वितीय विश्व युद्ध के विमानवाहक पोत के बराबर है। और इस समय उसमें आग लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:47 AM, 06-Mar-2026
इस्राइल पर ईरान ने क्लस्टर बम गिराए
ईरान ने इस्राइल पर क्लस्टर बम गिराए हैं। जिसका वीडियो सामने आया है। गुरुवार रात कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें क्लस्टर बम लगे थे।Tonight's gift from the Iranians has also reached the occupied territories.
— IRNA News Agency ☫ (@IrnaEnglish) March 5, 2026
More starry nights await you Zionists. pic.twitter.com/D3GFvW9goa
11:44 AM, 06-Mar-2026
सऊदी अरब ने रियाद के पूर्व में ड्रोन नष्ट किए
सऊदी अरब ने रियाद के पूर्व में तीन ड्रोन नष्ट कर दिए हैं। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक प्रवक्ता के हवाले से पोस्ट किया, जिसमें कहा कि रियाद क्षेत्र के पूर्व में तीन ड्रोन को रोका गया और नष्ट कर दिया गया।11:33 AM, 06-Mar-2026
जॉर्डन में ड्रोन मार गिराए
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार जॉर्डन के इरबिद शहर में हवाई रक्षा बलों ने कई ड्रोन मार गिराए हैं।10:35 AM, 06-Mar-2026