सब्सक्राइब करें

Live

West Asia LIVE: ईरान बोला- हम लंबी जंग को तैयार; इस्राइल ने दक्षिणी बेरूत में किए कई हमले

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Fri, 06 Mar 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

पश्चिम एशिया में तनाव अभी भी बरकरार है। ईरान ने इस्राइल, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और क्षेत्र के कई देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की नई लहर शुरू कर दी। युद्ध शुरू होने के बाद अब तक ईरान में लगभग 1230 लोगों की मौत, लेबनान में 100 से ज्यादा और इस्राइल में करीब एक दर्जन लोगों की जान जा चुकी है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम अपडेट्स

West Asia Crisis LIVE: US Iran Israel War Day 7, US Army, IRGC, Turkiye, War Updates- News in Hindi
पश्चिम एशिया में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:24 PM, 06-Mar-2026

ईरान के हमले में कुवैत के 67 जवान घायल

ईरान के हमले में कुवैत के 67 जवान घायल हो गए हैं। वहीं सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन टारगेट पर पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिए हैं। कुवैत के सरकारी संचार केंद्र की एक ब्रीफिंग में शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता सऊद अल-अतवान ने कहा कि घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने आगे कहा कि दो लोगों को अभी भी मेडिकल निगरानी में रखा गया है।
 
12:10 PM, 06-Mar-2026

इस्राइल ने दक्षिणी बेरूत में हमलों की एक लहर चलाई

इस्राइल सेना का कहना है कि उसने दक्षिणी बेरूत के धाहियेह इलाके में 26 राउंड हमले किए हैं। दावा है कि उसने हिज्बुल्ला के इस्तेमाल किए जाने वाले अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया है, जिसमें समूह की कार्यकारी परिषद का मुख्यालय और ड्रोन वाला एक वेयरहाउस शामिल है। वहीं लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार से बेरूत समेत लेबनान पर हुए हमलों में कुल 123 लोग मारे गए हैं और 683 घायल हुए हैं।
11:51 AM, 06-Mar-2026

अमेरिका ने ईरान के 30 जहाजों को डुबो दिया

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को एक शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने चल रहे युद्ध के दौरान 30 से अधिक ईरानी जहाजों को डुबो दिया है, जबकि तेहरान की सेनाओं द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों में काफी कमी आई है।

रॉयटर्स ने एडमिरल ब्रैड कूपर के हवाले बताया कि 30 से अधिक जहाज डुबो दिए हैं, और पिछले कुछ घंटों में ही हमने एक ईरानी ड्रोन वाहक पोत को निशाना बनाया है, जिसका आकार लगभग द्वितीय विश्व युद्ध के विमानवाहक पोत के बराबर है। और इस समय उसमें आग लगी हुई है।
11:47 AM, 06-Mar-2026

इस्राइल पर ईरान ने क्लस्टर बम गिराए

ईरान ने इस्राइल पर क्लस्टर बम गिराए हैं। जिसका वीडियो सामने आया है। गुरुवार रात कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें क्लस्टर बम लगे थे।

11:44 AM, 06-Mar-2026

सऊदी अरब ने रियाद के पूर्व में ड्रोन नष्ट किए

सऊदी अरब ने रियाद के पूर्व में तीन ड्रोन नष्ट कर दिए हैं। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक प्रवक्ता के हवाले से पोस्ट किया, जिसमें कहा कि रियाद क्षेत्र के पूर्व में तीन ड्रोन को रोका गया और नष्ट कर दिया गया।
11:33 AM, 06-Mar-2026

जॉर्डन में ड्रोन मार गिराए

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार जॉर्डन के इरबिद शहर में हवाई रक्षा बलों ने कई ड्रोन मार गिराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:35 AM, 06-Mar-2026

ईरान लंबे युद्ध के लिए तैयार, नए हथियारों की चेतावनी: IRGC प्रवक्ता

इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के एक प्रवक्ता ने कहा कि ईरान लंबे युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है और ऐसे एडवांस्ड हथियार लाने वाला है जिनका अभी तक इस लड़ाई में इस्तेमाल नहीं हुआ है। एक बयान में ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी ने कहा कि ईरान के दुश्मनों को आने वाले हमलों की नई लहर में दर्दनाक वार की उम्मीद करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि ईरान की नई कोशिशें और हथियार आने वाले हैं। इन टेक्नोलॉजी का अभी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल नहीं किया गया है।
10:06 AM, 06-Mar-2026

हिज्बुल्ला ने हाइफा बंदरगाह पर हमले की ली जिम्मेदारी

लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने शुक्रवार की सुबह इस्रइली जमीनी बलों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की जिम्मेदारी ली है, जिनमें वे बल भी शामिल हैं, जो हाल के दिनों में लेबनान की धरती में प्रवेश कर चुके हैं।

टेलीग्राम पर एक बयान में हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने मारौन अल-रस और कफर किला सहित कई क्षेत्रों में इस्रइली सेना को निशाना बनाया है, जो पहले से ही लेबनानी क्षेत्र के भीतर हैं। बयान में कहा गया है कि हिज्बुल्लाह ने कब्जे वाले गोलान हाइट्स में इस्राइल के योआव सैन्य शिविर और हाइफा बंदरगाह में एक नौसेना अड्डे को भी निशाना बनाया। फिलहाल किसी के हताहत होने की तत्काल खबर नहीं मिली है। इससे पहले हिज्बुल्लाह ने लेबनान के साथ विवादित सीमा पर रहने वाली इस्राइली बस्तियों के निवासियों को खाली करने की चेतावनी जारी की थी।
10:02 AM, 06-Mar-2026

बहरीन के मनामा में इस्राइली दूतावास को बनाया निशाना 

ईरान की अर्ध-सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी ने बताया है कि बहरीन की राजधानी मनामा पर रात भर हुए हमलों में शहर के फाइनेंशियल हार्बर टावर्स वाणिज्यिक परिसर को निशाना बनाया गया। समाचार एजेंसी ने कहा कि परिसर पर हमला इसलिए किया गया क्योंकि शहर में इस्राइली दूतावास वहीं स्थित था। रॉयटर्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार परिसर के आसपास एक ईरानी ड्रोन को रोका गया और नष्ट कर दिया गया।
09:38 AM, 06-Mar-2026

हमले के बाद से 19,000 से अधिक उड़ानें रद्द 

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और अबू धाबी सहित पश्चिम एशिया के सात प्रमुख हवाई अड्डों पर 19,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों के अनुसार 1, 2 और 3 मार्च को सबसे अधिक उड़ानें रद्द हुईं, जिनकी संख्या प्रत्येक दिन 3,300 से अधिक रही।

इस डेटा में दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (दुबई, कतर), हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (दोहा, कतर), जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अबू धाबी, यूएई), शारजाह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (शारजाह, यूएई), कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (कुवैत सिटी, कुवैत), बहरीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (मनामा क्षेत्र, बहरीन) और अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (दुबई, यूएई) की उड़ानें रद्द होने की जानकारी शामिल है।

28 फरवरी से अब तक रद्द हुई उड़ानें
  • 28 फरवरी: 1,400 से अधिक उड़ानें
  • 1 मार्च: 3,400 से अधिक उड़ानें
  • 2 मार्च: 3,400 से अधिक उड़ानें
  • 3 मार्च: 3,300 से अधिक उड़ानें
  • 4 मार्च: 3,200 से अधिक उड़ानें
  • 5 मार्च: 3,000 से अधिक उड़ानें
  • 6 मार्च: 1,300 से अधिक उड़ानें
7 दिनों में कुल: 19,000 से अधिक उड़ानें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed