सब्सक्राइब करें

Live

Nepal Election Result LIVE: आरएसपी ने दर्ज की पहली जीत, 49 सीटों पर आगे; बालेन शाह ने केपी ओली को पछाड़ा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: Love Gaur Updated Fri, 06 Mar 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Nepal Election Result LIVE: नेपाल में एक दिन पहले हुए मतदान के बाद आज मतगणना हो रही है। नेपाल के आम चुनाव के शुरुआती रुझान सियासी समीकरण बदलने के संकेत दे रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी पारंपरिक दलों को कड़ी चुनौती देती दिख रही है। करीब 60 फीसदी मतदान के बीच केपी शर्मा ओली और गगन थापा जैसे बड़े नेता भी चुनावी मैदान में हैं। इस चुनाव में भ्रष्टाचार और सिस्टम में बदलाव सबसे बड़े मुद्दों के तौर पर उभरकर सामने आए हैं। पढ़ें नेपाल चुनाव परिणाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में.... 
 

Nepal Election Result 2026 Live Updates balendra shah KP oli gagan Thapa Poll Result in hindi
नेपाल चुनाव परिणाम 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:01 PM, 06-Mar-2026

आरएसपी 49 सीटों पर आगे, एक पर जीती

चुनाव आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अब तक एक निर्वाचन क्षेत्र के अंतिम परिणाम घोषित किए जा चुके हैं, जबकि 64 निर्वाचन क्षेत्रों से प्रारंभिक परिणाम अभी भी आ रहे हैं। अब तक आरएसपी को एक सीट पर विजयी घोषित किया गया है, जबकि पार्टी ने अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों में अपनी बढ़त बनाए रखी है।

कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर आगे चल रही है?
  • आरएसपी: 49
  • नेपाली कांग्रेस: 7
  • सीपीएन-यूएमएल: 4
  • एनसीपी: 2
  • आरपीपी: 1
  • श्रम संस्कृति पार्टी: 1
11:31 AM, 06-Mar-2026

आरएसपी 47 सीटों पर आगे

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) 47 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे चल रही है। सीपीएन-यूएमएल और नेपाली कांग्रेस दोनों पांच-पांच निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही हैं, जबकि नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी तीन और अन्य पार्टियां दो निर्वाचन क्षेत्रों में आगे हैं। अब तक आरएसपी ने अपनी पहली पुष्ट जीत का दावा किया है, जबकि सीपीएन-यूएमएल, नेपाली कांग्रेस, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य पार्टियों को अभी तक जीत हासिल करनी बाकी है।
11:29 AM, 06-Mar-2026

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को मिली पहली जीत

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की उम्मीदवार रंजू न्यूपाने (दर्शना) ने काठमांडू-1 से संसदीय सीट जीत ली है। दर्शना ने 15,455 वोट हासिल करके नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार प्रबल थापा को हराया है। जिन्हें 6,364 वोट मिले। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के उम्मीदवार रबींद्र मिश्रा, जो पिछले दो चुनावों में मामूली अंतर से हार गए थे, 3,972 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस परिणाम से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को अपनी पहली जीत मिली है।
11:03 AM, 06-Mar-2026

ओली से आगे बालेन शाह 

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता और पीएम पद उम्मीदवार बालेन शाह ने सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पर अपनी बढ़त को और बढ़ा ली है। नवीनतम मतगणना के अनुसार शाह को 10,190 वोट मिले हैं, जबकि ओली को 4,087 वोट प्राप्त हुए हैं। जैसे-जैसे निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना आगे बढ़ रही है बड़ा अंतर सामने आ रहा है।
10:54 AM, 06-Mar-2026

आरएसपी की 44 सीटों पर शुरुआती बढ़त

चुनाव आयोग के अनुसार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने 44 निर्वाचन क्षेत्रों में शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। नेपाल की प्रमुख वामपंथी पार्टियों में से एक सीपीएन-यूएमएल पांच निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है, जबकि देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी नेपाली कांग्रेस चार निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है।

वहीं नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी तीन निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है, जबकि अन्य पार्टियां दो निर्वाचन क्षेत्रों में आगे हैं। देशभर में मतों की गिनती जारी रहने के बीच अपेक्षाकृत नई राजनीतिक ताकत आरएसपी शुरुआती दौर में सबसे आगे निकल कर सामने आई है।
09:59 AM, 06-Mar-2026

165 सदस्य चुने जाएंगे

वोटों की गिनती फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट (एफपीटीपी) सिस्टम के तहत चल रही है, जिसके जरिए संसद के निचले सदन के 165 सदस्य चुने जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:58 AM, 06-Mar-2026

ओली की पार्टी पिछड़ी

ताजा अपडेट के अनुसार, आरसीपी 39 चुनावी इलाकों में आगे चल रही है, उसके बाद नेपाली कांग्रेस है, जो तीन इलाकों में आगे है। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) दो इलाकों में आगे चल रही है, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री ओली की पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) को किसी भी इलाके में कोई बढ़त नहीं है।
09:58 AM, 06-Mar-2026

शाह को 1478 वोट, ओली को मिले 385 वोट

काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के पूर्व मेयर बालेन शाह, ओली के पारंपरिक राजनीतिक गढ़ में प्रधानमंत्री पद के दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबले में हैं। ऑनलाइन पोर्टल एकांतिपुर पर शुरुआती वोटों की गिनती के अनुसार शाह को 1,478 वोट मिले हैं, जबकि ओली को 385 वोट मिले हैं।
09:57 AM, 06-Mar-2026

बालेंद्र शाह पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली से आगे

नेपाली मीडिया के अनुसार 43 सीटों पर शुरुआती गिनती में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह पूर्वी नेपाल के झापा-5 में पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली से आगे चल रहे हैं, जबकि देश के संसदीय चुनावों में आरएसपी ने शुरुआती बढ़त बना ली है।
09:06 AM, 06-Mar-2026

नेपाल चुनाव में 60 प्रतिशत मतदान

नेपाल में संसदीय चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ, जिसमें करीब 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले। नेपाल निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। कार्यवाहक मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने मीडिया ब्रीफिंग में यह आंकड़ा बताया। पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत की बात करें तो 2022 में 61.63 प्रतिशत था। 2017 में 68.67 प्रतिशत था, जबकि 2013 में 78.34 प्रतिशत रहा था।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed