{"_id":"69aa41201dc9d9e9200e261b","slug":"nepal-general-results-2026-rastriya-swatantra-party-cpn-uml-gen-z-protests-nepal-election-updates-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal Election Results: बालेन शाह की पार्टी आरएसपी को शुरुआती रुझानों में मिली बढ़त, दिग्गजों के नाम छूटे पीछे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal Election Results: बालेन शाह की पार्टी आरएसपी को शुरुआती रुझानों में मिली बढ़त, दिग्गजों के नाम छूटे पीछे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:21 AM IST
विज्ञापन
सार
नेपाल चुनाव के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 23 सीटों पर आगे चल रही है। नेपाली कांग्रेस और सीपीए-यूएमएल को केवल तीन-तीन सीटों पर बढ़त मिली है। पिछले साल हुए हिंसक प्रदर्शनों और राजनीतिक अस्थिरता के बाद यह पहला चुनाव है। शुक्रवार रात तक अंतिम नतीजे आने की संभावना है।
नेपाल चुनाव 2026
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
विस्तार
साल 2025 में जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल में पहला आम चुनाव हो चुका है। पड़ोसी देश में आज आम चुनाव के परिणाम आने वाले हैं। नेपाल में प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) के लिए हुए चुनावों के शुरुआती नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इन रुझानों में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने सबको चौंकाते हुए 23 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, देश की पुरानी और बड़ी पार्टियां जैसे नेपाली कांग्रेस और सीपीए-यूएमएल फिलहाल सिर्फ तीन-तीन सीटों पर ही आगे चल रही हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार, वोटों की गिनती गुरुवार देर रात शुरू हुई। शुक्रवार रात तक गिनती का काम पूरा की उम्मीद है। नेपाल में गुरुवार को हुए मतदान में करीब 60 प्रतिशत वोटिंग हुई। यह चुनाव नेपाल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि पिछले साल केपी शर्मा ओली की गठबंधन सरकार को हटाने के लिए युवाओं (जेन-जी) ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किए थे। उस बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल के बाद देश में यह पहला चुनाव है। शुरुआती रुझान संकेत दे रहे हैं कि जनता इस बार पारंपरिक पार्टियों के मुकाबले नए चेहरों पर ज्यादा भरोसा जता रही है।
ये भी पढ़ें: नेपाल में क्या हैं इस चुनाव के मुद्दे?: पीएम पद के लिए किसके बीच मुकाबला, कौन से अहम चेहरे मैदान में
भारत भी अपने पड़ोसी देश नेपाल में हो रहे चुनावों के नतीजों पर करीब से नजर रख रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा नेपाल में शांति, तरक्की और स्थिरता का समर्थन किया है। भारत सरकार नेपाल की नई बनने वाली सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक है। प्रवक्ता ने बताया कि दोनों देशों के बीच बहुत पुराने और मजबूत रिश्ते हैं। भारत इन संबंधों को और आगे ले जाना चाहता है ताकि दोनों देशों के लोगों को इसका फायदा मिल सके। नेपाल में चुनाव प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा करने में भी भारत ने मदद की है। भारत ने इन चुनावों के लिए जरूरी रसद और अन्य सामान उपलब्ध कराया था।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन